स्ट्रग्लिंग मॉडल्स को वेश्यावृत्ति में धकेलती थी ये अभिनेत्री, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट के पर्दाफाश होने के बाद कई बड़े खुलासे भी हुए हैं। पुलिस ने भोजपुरी अभिनेत्री सुमन कुमारी को इस ऑपरेशन के तहत अरेस्ट किया है। सुमन कुमारी महज 24 साल की हैं। सुमन कुमारी पर स्ट्रग्ल कर रही मॉडल्स को वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप लगा है।
पुलिस के मुताबिक सुमन कुमारी रैकेट में बतौर दलाल काम कर रही थीं। कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली थी कि गोरेगांव के एक होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। पुलिस ने एक ऑपरेशन के तहत फर्जी ग्राहक को होटल भेजा था। जहां सुमन कुमारी फेक ग्राहक से मॉडल के लिए 50 से 80 हजार तक की डिमांड कर रही थी।
पुलिस के अनुसार सुमन कुमारी भोजपुरी अभिनेत्री हैं जो मॉडल्स को ग्राहक तक पहुंचाती है। इनमें ज्यादातर लड़कियां शामिल होती हैं जो फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए आती हैं और स्ट्रगल कर रही होती हैं। भोजपुरी अभिनेत्री पर उनसे वेश्यावृति करवाने का आरोप लगा है। लेकिन, उन्हें अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सुमन कुमारी के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। सुमन भोजपुरी फिल्म 'लैला मजनू' के अलावा, 'बाप नंबरी बेटा दस नंबरी' जैसे भोजपुरी कॉमेडी में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा अभिनेत्री 'बूम' ओटीटी चैनल पर भी काम कर चुकी हैं। पुलिस फिलहाल इस रैकेट के अन्य व्यक्तियों को पहचानने और पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications
