Shubhi Sharma Movies: हॉरर और रोमांटिक दो फिल्मों का फर्स्ट लुक हुआ जारी, फैंस हुए उत्साहित

चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर भोजपुरी एक्ट्रेस शुभी शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म माता की चौकी का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जारी किया है। इस हॉरर ड्रामा में अवधेश मिश्रा और रक्षा गुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
इस फिल्म का पोस्टर देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि ये एक हॉरर फिल्म है और अवधेश मिश्रा को पोस्टर में एक पुजारी के रूप में देखा जा सकता है। जैसे ही अभिनेत्री शुभी शर्मा ने फिल्म का पहला लुक जारी किया, प्रशंसकों ने कमेंट्स की बारिश कर अपना खूब उत्साह दिखाया और कमेंट करते हुए लिखा, जय माता दी!
पोस्टर शेयर करते हुए शुभी शर्मा ने लिखा, "चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर बहुत ही प्यारी मूवी माता की चौकी का पहला लुक चैत्र नवरात्रि एवं नववर्ष की शुभकामनाएं! @ramshankar_rama @rajkishore593"
'माता की चौकी' राज किशोर प्रसाद द्वारा निर्देशित और अपूर्व मेड़तिया, राम प्रसाद, मोनिका सिंह और अमिता कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है। फिल्म में लोकप्रिय अभिनेत्री रितु सिंह भी प्रमुख भूमिका में हैं।
शुभी काम के मोर्चे पर बात करें तो हाल ही में भोजपुरी उद्योग में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक प्रदीप पांडे चिंटू ने अपने इंस्टाग्राम पर आगामी फिल्म 'इश्क' का पहला लुक शेयर किया था। फिल्म में अभिनेता काजल राघवानी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस शुभी शर्मा भी नजर आएंगी। इस फिल्म का पोस्टर देखकर कहा जा सकता है कि ये एक्शन-रोमांटिक ड्रामा फिल्म है।
पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने ट्रेलर रिलीज डेट की भी घोषणा की थी और लिखा था, 'फैसला जो भी हो मंजूर होना चाहिए, जंग हो या इश्क हो भरपूर होना चाहिए... पेश है भोजपुरी की सबसे बड़ी एक्शन लव स्टोरी ड्रामा ऑन बिगेस्ट स्केल का फर्स्ट लुक पोस्टर सबसे बड़े कैनवस "इश्क" के साथ। राजकुमार आर. पांडे की एक फिल्म। अभिनेता: प्रदीप पांडे "चिंटू", काजल राघवानी, विक्रांत सिंह, शुभी शर्मा, राज प्रेमी और कई अन्य। इस फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर ब्लास्टिंग 24 मार्च को रिलीज होगा। 'इश्क' का निर्देशन राजकुमार आर. पांडे ने किया है जो इस फिल्म के निर्माता भी हैं। इसमें विक्रांत सिंह और शुभी शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा शुभी गौरव झा के साथ 'सिंदूरदान' में भी नजर आएंगी।
आपको बता दें, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की भोजपुरी फिल्मों की हीरोइन रह शुभी शर्मा बॉलीवुड फिल्म 'वेलकम बैक' में एक आइटम सॉन्ग नंबर भी दे चुकी है जिसमें उनका साथ दिया था जॉन अब्राहम ने। ये गाना उस साल के सबसे सुपरहिट सॉन्ग में भी शामिल हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications