Sanchita Banerjee: होली के बाद जिम के बाहर खूबसूरत अंदाज में नजर आई ये हसीना, फैंस बोले - Fantastic

Sanchita Banerjee

भोजपुरी फिल्मों और टेलीविजन सीरियल में काम करने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस संचिता बनर्जी ने निरहुआ हिंदुस्तानी 2 के साथ भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। 28 वर्षीय संचिता आने वाली 23 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आएंगी। लेकिन आज हम Sanchita Banerjee के काम की नहीं बल्कि उनकी फोटो की बात कर रहे हैं।

हाल ही में संचिता बनर्जी ने होली खेलते हुए अपनी कुछ फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं। वही कुछ घंटों पहले ही होली खेलने के बाद वे जिम के बाहर नजर आईं।

संचिता ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो सीरीज पोस्ट की हैं, इन फोटोज को पोस्ट करते हुए वे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट करती नजर आईं। इन फोटोज को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि वे जिम के बाहर हैं। साथ ही वे मुंबई में है और किसी मीटिंग के परपस से यहां आईं हैं। समर आउटफिट्स में वूमेन सेलिब्रेट करती संचिता बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

आपको बता दें, हाल ही में संचिता बनर्जी ने प्रदीप पांडे चिंटू के साथ नई फिल्म 'बेटा भाग्य से, बेटी सौभाग्य से' में दिखाई देंगी। इस फैमिली ड्रामा फिल्म की शूटिंग कोलकाता में शुरू हो गई है। कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर ब्यूटीफुल साड़ी पहने संचिता ने इस बात की पुष्टि की थी। संचिता ने एक पोस्ट लिखते हुए अनाउंस किया था कि उनकी नई फिल्म 'बेटा भाग्य से, बेटी सौभाग्य से' से जल्द ही स्टार्ट होने वाली है। इस फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लेखक लाल विजय हैं। संचिता के साथ प्रदीप पांडे चिंटू नज़र आएंगे।

इसके अलावा संचिता 'ये बंधन है प्यार का' में विक्रम सिंह के साथ नजर आएंगी, जिसे डायरेक्ट किया है प्रवीण कुमारी ने और इसके प्रोड्यूसर हैं प्रदीप सिंह और मोनिका सिंह।

बता दें, डांस की शौकीन संचिता इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर फोटो और वीडियो को शेयर कर फैंस को पल-पल की जानकारी देती रहती हैं। फिटनेस फ्रीक संचिता अपने जिम की भी कई फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। साथ ही वे रील्स बनाकर भी फैंस का मनोरंजन करने से पीछे नहीं रहतीं। संचिता को इंस्टाग्राम पर हालांकि बहुत अधिक लोग फॉलो नहीं करते लेकिन उनकी हर पोस्ट पर हजारों लाइक और कमेंट आते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X