जब मनोज तिवारी के कहने पर इस भोजपुरी एक्ट्रेस को फिल्म से कर दिया था रातों-रात बाहर, बोलीं- अच्छा नहीं किया...

Rinku Ghosh On Manoj Tiwari

Rinku Ghosh On Manoj Tiwari: रिंकू घोष भोजपुरी की एक जानी-मानी एक्ट्रेस मानी जाती है और आपको बता दें कि वह काफी सारे बड़े-बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। इस लिस्ट में मनोज तिवारी से लेकर रवि किशन का भी नाम शामिल है। लेकिन एक बार एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि मनोज तिवारी के कहने पर उनको एक डायरेक्टर ने फिल्म से बाहर कर दिया था।

हालांकि आपको बता दें कि यह रिंकू घोष ने यह भी खुलासा किया कि बाद में मनोज तिवारी ने इसके लिए उनसे माफी भी मांगी थी। सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान रिंकी घोष ने कहा था कि "मैं कितनी फिल्मों से निकाली जा चुकी हूं। मैं आपको बताती हूं कि मैं एक फिल्म कर रही थी। इसमें मनोज जी हीरो थे।"

रिंकू घोष ने आगे बात करते हुए कहा कि "12 बजे अगले दिन सुबह मेरी फ्लाइट थी और 12 बजे रात को ही मेरे डायरेक्टर ने मुझे कॉल किया। उन्होंने मुझे कहा कि मनोज जी कह रहे थे कि अगर तुम सेट पर आओगी तो वह शूट नहीं करेंगे। मैंने कहा कि ऐसा क्यों और जब कि हमने बहुत बड़ी फिल्म दी हुई थी, जिसका नाम 'दरोगा बाबो आई लव यू' है।"

हालांकि एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए बताया कि "डायरेक्टर ने मुझे कहा कि मनोज जी का सुझाव है कि इसमें कोई नई लड़की को लेना चाहिए। क्योंकि रानी चटर्जी के साथ में भी मैंने फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसे वाला' दे दिया है। रिंकू के साथ में भी 'दरोगा बाबू आई लव यू' की है। इसीलिए इस बार कोई नई लड़की को लेना चाहिए।"

रिंकू घोष ने बताया कि "वही हुआ और उन्होंने एक नई लड़की को ले लिया था। बाद में मैंने इस बारे में मनोज जी से भी बात की थी। मैंने उनको कहा कि आपने यह सही नहीं किया। तो उन्होंने मुझे कहा कि नहीं रिंकू जी ये क्या है कि आप समझ नहीं रहे हो। आपको बुरा लगा? लेकिन इस पर उनको काफी बुरा महसूस हुआ और उन्होंने मुझे बाद में सॉरी भी कहा। फिर उन्होंने कभी भी ऐसा नहीं किया।"

More from Filmibeat

Read more about: manoj tiwari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X