जब इस हसीना ने इंडस्ट्री के काले सच से उठाया था पर्दा, बोलीं- उसने मेरी ड्रिंक में दवाई मिलाई और फिर...

Rashami Desai Casting Couch: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई बार सुनने के लिए मिलता है कि कई सारी अभिनेत्रियां कास्टिंग काउच का शिकार हो जाते हैं। इतना ही नहीं कई अभिनेत्रियों ने तो भोजपुरी इंडस्ट्री का काला सच भी दुनिया के सामने खोला। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मोनालिसा का आता है। जिन्होंने किसी भी झिझक के बिना भोजपुरी इंडस्ट्री का पर्दाफाश किया।
भोजपुरी की जाने वाली अभिनेत्री मोनालिसा ने कास्टिंग काउच को लेकर बात करते हुए कहा था कि वह काम के चलते जब प्रोडक्शन हाउस जाया करती थी तो प्रोड्यूसर और डायरेक्टर काम के बदले उनसे गंदी डिमांड किया करते थे। हालांकि मोनालिसा के बाद में भोजपुरी और टीवी की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई भी ऐसा कर चुकी है।
दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि रश्मि देसाई को देखने के बाद में एक शख्स की नियत खराब हो गई थी। उस रश्मि देसाई के साथ में खिलौने हरकत करनी चाही। इस बात का खुलासा खुद रश्मि देसाई ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया कि वह ऑडिशन देने गई और एक शख्स ने उन पर बुरी नजर डाली।
रश्मि देसाई ने इस पर आगे बताया था कि "उस शख्स ने नशे की दवाई मेरी ड्रिंक में डाल दी थी और गलत काम करने की कोशिश की थी। लेकिन इसी दौरान मेरी मां वहां पर पहुंच गई थी और उस शख्स की उन्होंने जमकर पिटाई भी की थी।" रश्मि देसाई ने बताया था कि यह तब की बात है जब वह काफी छोटी थी और वह फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक नहीं रखती है।
रश्मि देसाई ने इस बात का भी खुलासा किया था कि करियर की शुरुआत में उन्हें कंप्रोमाइज करने के लिए ऑफर मिले। उनसे कहा गया कि अगर वह कंप्रोमाइज करती है तो उन्हें जल्दी काम मिल जाएगा। रश्मि देसाई पहली बार सूरज नाम के एक शख्स से मिली थी। तब उसने गंदी हरकत करने की सोची और छेड़छाड़ करने की कोशिश की।
रश्मि देसाई ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि एक दिन उसने मुझे कॉल करके बुलाया। मैं वहां पर अकेली पहुंच गई और वहां पर कोई भी नहीं था। ना ही कैमरा था और ना कुछ और। इसके बाद में सूरज नाम के शब्द में रश्मि की ड्रिंक में नशीली दवाई मिलाई और उनको बेहोश करने की भी कोशिश की थी।


Click it and Unblock the Notifications