..................... Bhojpuri actress Rani Chatterjee took a break from social media, you will be surprised to know her weight - Hindi Filmibeat

भोजपुरी एक्ट्रेस Rani Chatterjee ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, वजन जानकर रह जाएंगे हैरान

Rani Chatterjee

Bhojpuri actress Rani Chatterjee took a break from social media: भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर आए दिनों लाइमलाइट में रहती हैं। कभी रानी अपने बेहतरीन डांस वीडियो से फैन्स का दिल जीत लेती हैं तो कभी उनके जिम वीडियो फैन्स को इंस्पायर करते हैं, लेकिन 15 फरवरी की देर रात को रानी चटर्जी ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसे देख फैन्स के होश उड़ गए हैं। जी हां, हाल ही में रानी चटर्जी द्वारा किया गया पोस्ट उनके चाहने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं हैं चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला ?

रानी ने लिया सोशल मीडिया से ब्रैक
रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) बृहस्पतिवार की देर रात अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। जो फैन्स को एक बड़ा झटका दे रहा है। इस पोस्ट रानी लिखती हैं- 'मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं ब्रेक ले रही हूं। इसके पीछे का कारण है मेरा बोर होना। मुझे ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया पर और मेरी रोजाना जिंदगी में अब बदलाव की जरूरत है। मुझे जब ठीक लगेगा मैं वापस आ जाऊंगी। तब तक के लिए मैं दूर रहना चाहती हूं। मैं सभी को याद करूंगी फिलहाल तो मैं कुछ दिन छिपना चाहती हूं।'

कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुकी हैं
बता दें कि रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) के इस पोस्ट ने फैन्स के होश उड़ा दिए हैं। एक यूजर ने फिक्र जताते हुए लिखा क्या बात है मैडम सब ठीक है ना ? तो वहीं दूसरे ने कहा आप अपना ध्यान रखिए आप जल्द ठीक होकर लौटेंगी। आपको बता दें कि रानी चटर्जी भोजपुरी की सुपर हिट एक्ट्रेस में से एक हैं उन्होंने 'चोर पुलिस', 'नागिन', 'जानम', 'लेडी सिंघम', 'सरकार राज', 'रानी नंबर 786' जैसी कई सुपरहिट फिल्में और टीवी सीरियल किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X