रानी चटर्जी को इंडस्ट्री में हो चुके हैं 20 साल, सिर्फ एक फिल्म से ही चमकी किस्मत तो बदल डाली अपनी पहचान

भोजपुरी की जानी-मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी आज काफी जाना माना नाम कमा चुकी है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी सारी फिल्मों में काम किया है। और उनकी पहली फिल्म ने ही दर्शकों का दिल जीत लिया।
एक्ट्रेस को भोजपुरी की माधुरी दीक्षित के नाम से जाना जाता है।एक्ट्रेस नेम भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ टेलीविजन और वेब सीरीज में भी अपना अभिनय का जादू बिखेर दिया। साथ ही साथ में है सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और फैंस से जुड़े रहने की काफी कोशिश करती हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने करियर के लिए अपनी असली पहचान तक को छुपा लिया था। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
रानी चटर्जी को इंडस्ट्री में हो चुके हैं 20 साल
दरअसल आपको बता दें कि रानी चटर्जी ने 20 साल पहले भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री की थी। 2003 में उन्होंने फिल्मी करियर शुरू किया। लेकिन बीते दिनों एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने स्टेटस के माध्यम से फैंस तक पहुंचाई। इसी के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि 2003 से 2023 तक, भोजपुरी इंडस्ट्री में मुझे 20 साल हो चुके हैं। मुझे अवार्ड दिया जाना चाहिए। लेकिन 20 साल एक्सप्रेस के पूरे होने पर आज हम आपको उनके जीवन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने वाले हैं।
मनोज तिवारी के साथ काम करके रानी चटर्जी पहली फिल्म से ही बन गई थी स्टार
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रानी चटर्जी ने 2003 में 'ससुरा बड़ा पइसावाला' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ में मनोज तिवारी लीड रोल में नजर आए। इस फ़िल्म को 30 लाख के बजट में बनाया गया और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 9 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया। इस फिल्म से मनोज तिवारी और रानी चटर्जी रातों-रात स्टार बन गए थे। भोजपुरी में ऐसी ये ऐसी पहली फिल्म थी जिसमें इतना ज्यादा कलेक्शन कर लिया था।
रानी चटर्जी ने करियर के लिए छुपाई थी अपनी असली पहचान
लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि रानी चटर्जी ने अपने फिल्मी करियर को बरकरार रखने के लिए अपनी असली पहचान को छुपा लिया था। ऐसा इसलिए क्योंकि मेकर्स ने उन्हें इस बात की सलाह दी थी। वैसे तो एक्ट्रेस रियल लाइफ में एक मुस्लिम परिवार के आती है। उनका नाम सबीहा शेख बताया जाता है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म की शूटिंग की थी तो उन्हीं दिनों उन्होंने अपने नाम को बदल दिया था।
इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि मेकर्स को मंदिर में फिल्म का सीन शूट करना था। लेकिन उनको ऐसा लगता था कि लोग अगर उनकी असली पहचान जान जाएंगे तो इस बात पर बखेड़ा खड़ा हो जाएगा। जिस वजह से मेकर्स ने एक्ट्रेस का नाम बदल दिया था। उन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में रानी मुखर्जी का नाम काफी ज्यादा फेमस था और इसी वजह से मेकर्स ने रानी चटर्जी उनका नाम रख दिया था और आज वह उसी नाम से जाने जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications