..................... bhojpuri actress Raai Laxmi shares her movie DNA dabang style police inspector look and also shares Janta Bar ott movie photos - Hindi Filmibeat

Raai Laxmi: कभी दबंग पुलिस वाली तो कभी डॉन, कभी बिकिनी में तो कभी आइटम गर्ल, बनकर कहर ढा रही है ये हसीना!

raai laxmi

Raai Laxmi: भोजपुरी एक्ट्रेस राय लक्ष्मी अब सिर्फ भोजपुरी फिल्मों तक ही सीमित नहीं रही हैं बल्कि वे बॉलीवुड से लेकर मलयालम और अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी खूब काम कर रही हैं।

जी हां, हाल ही में राय लक्ष्मी ने अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'भोला' में आइटम सॉन्ग 'पान दुकानिया' के कारण खूब चर्चा बटोरी थीं।

अब एक बार फिर राय लक्ष्मी चर्चा में है और इस बार वे अपनी मलयालम फिल्म के कारण सुर्खियों में आईं हैं। राय लक्ष्मी मलयालम फिल्म 'डीएनए' में आईपीएस ऑफिसर रेचल की भूमिका निभा रही हैं। खुद राय लक्ष्मी ने पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पहने 4-5 फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

इतना ही नहीं, इसके अलावा भी वे तेलुगु फिल्में दबंग अवतार में नजर आ रही हैं। 'जनता बार' ओटीटी तेलुगू फिल्म में हाथ में बंदूक लिए
Raai Laxmi ने एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें ने बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।अपने इस लुक की भी राय लक्ष्मी ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।

राय लक्ष्मी इसके अलावा भी अपनी खूबसूरती के कारण चर्चा में रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें छलकती धूप उनके चेहरे को और भी निखार रही है।

वहीं एक और तस्वीर में वे परफेक्टली इंपरफेक्ट कैप्शन के साथ ब्राउन ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस राय लक्ष्मी का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वे उनकी तस्वीरों पर खूब लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं।

इसके अलावा भी राय लक्ष्मी के इंस्टाग्राम पर उनकी कई तस्वीरें ऐसी हैं जिसमें वे बिकनी में दिखाई दे रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में फोटोशूट करवाती दिख रही है तो कुछ वीडियो में भी खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं।

राय लक्ष्मी अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन लगता है जिस तरह से वे अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम कर रही है जल्द ही वे बॉलीवुड की में मुख्य हीरोइनों में शामिल हो जाएंगी।

राय लक्ष्मी की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि उनकी फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ रही है। उनकी हॉट फोटोज और वीडियो के कारण उन्हें इंस्टाग्राम पर 7.2 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X