Raai Laxmi: स्विमसूट पहन इस हसीना ने पूल में लगाई आग, फैंस हुए घायल!

भोजपुरी एक्ट्रेस राय लक्ष्मी अक्सर अपने हॉट लुक और वीडियोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कारण चर्चा में रहती हैं। फैंस और फॉलोअर्स को अपनी लाइफ की पल-पल की जानकारी देने वाली राय लक्ष्मी ने एक बार फिर अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट के साथ इंटरनेट पर तूफान ला दिया है।
हाल ही में फैंस के साथ राय लक्ष्मी ने कुछ इंस्टा स्टोरी शेयर की हैं जिसमें वे लेपर्ड प्रिंट मोनोकिनी स्टाइल स्विमसूट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वे कहीं पूल में लेटी हुई तो कहीं पूल में जाने के लिए तैयार दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने पूल में जाने से पहले कैमरे को पोज देने के लिए अपने बाल खुले रखे थे। तस्वीरों में लेपर्ड प्रिंटेड मोनोकिनी में एक्ट्रेस राय लक्ष्मी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इनकी ये तस्वीरें लोगों का ध्यान अपनी खींच रही हैं।
इसके अलावा उन्होंने एक छोटी सी क्लिप भी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है जिसमें उन्होंने ब्लैक बिकिनी के साथ श्रग पहना हुआ है। सेल्फ वीडियो बनाते हुए वे स्माइल करते हुए और पोज देती नजर आ रही हैं। बता दे राय लक्ष्मी ने फैंस को गुड़ी पड़वा, नवरात्रि और नववर्ष की बधाइयां भी दी है। इस दौरान वे ब्लैक एथनिक वियर में नजर आईं और उन्होंने चोकर स्टाइल नेकलेस पहना हुआ है। साथ ही बाल खुले किए हुए हैं। इस लुक में वे बेहद एलीगेंट लग रही हैं।
अभिनेत्री राय लक्ष्मी को भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह के साथ एक डांस नंबर 'करंट' में भी देखा गया था। इसे पायल देव और खुद अभिनेता ने गाया था। इसे मोहसिन शेख ने लिखा है जबकि संगीत पायल देव ने दिया है। एक साल पहले रिलीज हुए इस गाने को 36 मिलियन व्यूज मिले थे। इस गाने के बारे में फैंस ने लिखा था कि भोजपुरी सिनेमा में ऐसे गाने का जरूरत है।
राय लक्ष्मी तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सिनेमा में भी काम करती हैं। बहरहाल, राय लक्ष्मी अपने इंस्टाग्राम पर इतनी फोटो और वीडियोज पोस्ट करती हैं कि उन्हें इंस्टाग्राम पर 7.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वे अब तक अपने इंस्टाग्राम पर 4 हजार 470 से अधिक पोस्ट डाल चुकी है जिसमें वीडियो और फोटोज शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications














