..................... bhojpuri actress Raai Laxmi performance in Ajay Devgn and Tabu starar movie holaa song Paan Dukaniya - Hindi Filmibeat

Raai Laxmi: 'भोला' फिल्म के 'पान दुकनिया' गाने से ये भोजपुरी एक्ट्रेस लूट रही है वाहवाही!

Raai Laxmi

भोजपुरी एक्ट्रेस राय लक्ष्मी आजकल खूब चर्चा में हैं। हो भी क्यों ना आखिर उन्हें अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'भोला' में आइटम नंबर करने का जो मौका मिला है।

जी हां, राय लक्ष्मी ने भोला फिल्म में 'पान दुकनिया' आइटम नंबर पर डांस किया है। 'भोला' फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जिसको काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया भी मिल रही है। लेकिन इन सबसे अलग राय लक्ष्मी की परफॉर्मेंस पर फैंस उन्हें बधाइयां देते और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

खुद राय लक्ष्मी ने अपने इंस्टा स्टोरीज पर बहुत सी फैंस की स्टोरीज को रिपोस्ट किया है जिसमें फैंस उन्हें अमेजिंग परफॉर्मेंस, सुपर परफॉर्मेंस, फायर परफॉर्मेंस, नेक्स्ट लेवल परफॉर्मेंस, मेमोराइजिंग परफॉर्मेंस, वेटिंग फॉर मोर लाइक दिस, ट्रूली अमेजिंग, गॉर्जियस जैसे कमेंट करते नजर आ रहे हैं। इन सभी स्टोरीज को Raai Laxmi ने रिपोस्ट किया है।

इसके अलावा भी उन्होंने भोला गाने Paan Dukaniya का एक बिहाइंड द सीन वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में शेयर किया जिसमें अजय देवगन के अलावा राय लक्ष्मी भी गाने पर थिरकती दिख रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए राय लक्ष्मी ने कैप्शन लिखा, इस गाने की शूटिंग करने का मेरा अनुभव शानदार रहा!!! 😍 इसके पीछे के पसीने और दर्द को नहीं भूल सकते लेकिन इसकी वर्थ है 😍 अद्भुत टीम के साथ काम करने में मजा आया! मुझे भोला का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद अजय देवगन सर, आपके साथ काम करना एक ट्रीट है 🌈🥰 इस गाने को शानदार बनाने के लिए गणेश आचार्य को विशेष धन्यवाद ❤️ मेरे दर्शकों को सभी प्रशंसा और प्यार के लिए विशेष धन्यवाद, इसे जारी रखें 😘बहुत प्यार ❤️ राय लक्ष्मी की इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और एक्टर करण वीर बोहरा ने भी इसे लाइक किया है। इसके अलावा बहुत से फैन इस परफॉर्मेंस के लिए कमेंट बॉक्स में उन्हें बधाई दे रहे हैं।

इस वीडियो के बाद राय लक्ष्मी ने बैक टू बैक कुछ ही घंटों में 2 तस्वीरें पोस्ट की जिसमें वे एक रेड ड्रेस में पोनीटेल के साथ बेहद खूबसूरत अदा करती हुई दिखाई दे रही हैं ।

वही एक फोटो जिसमें वे ब्लैक मिनी ड्रेस में नजर आ रही है और उन्होंने बाल खोले हुए हैं और बेहद मादक अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। 1 घंटे से भी कम समय में इस फोटो पर सैकड़ों लाइक आ चुके हैं और फैंस उन्हें प्रिटी और मोस्ट ब्यूटीफुल जैसे कमेंट कर रहे हैं।

राय लक्ष्मी ने अपने एक फोटो शूट की झलक इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है जिसमें वेलवेट ड्रेस में पहाड़ों के बीच पोज देती नजर आ रही हैं। जल्द ही फैंस को उनकी इस फोटोशूट की तस्वीरों को इंतजार रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X