प्रियंका पंडित और अरविन्द अकेला कल्लू ने बिहार में मचाया धमाल

भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका पंडित ने 2016 के अंतिम दिन बिहार के अपने फैंस के साथ सेलिब्रेट किया और नए साल का स्वागत काफी धमाल मचा कर किया।

By Shivani Varma

भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका पंडित ने 2016 के अंतिम दिन बिहार के अपने फैंस के साथ सेलिब्रेट किया और नए साल का स्वागत काफी धमाल मचा कर किया। दरअसल प्रियंका पहली बार बिहार में अपना शो करने गयी थीं और वह 31 दिसंबर की शाम अपने शो के दौरान प्रियंका ने अपने फैंस के साथ 2016 को अंतिम विदाई दी और साथ ही 2017 का वेलकम काफी धमाल मचा कर किया।

bhojpuri-actress-priyanka-pandit-celebrates-new-year-bihar

प्रियंका के साथ इस स्टेज शो में अरविन्द अकेला कल्लू भी थे और दोनों की जोड़ी ने एक साथ मिलकर बिहारवासियों का खूब मनोरंजन किया। प्रियंका ने हाल ही में अपनी फिल्म 'इंडिया वर्सेस पाकिस्तान' की शूटिंग पूरी की है जिसमें वे अरविन्द अकेला कल्लू के अपोजिट नजर आएंगी।

प्रियंका की फिल्म 'शहंशाह' जल्द प्रदर्शित होने वाली है जिसमें प्रियंका एक दारू बेचने वाली लड़की की भूमिका में नजर आएंगी। प्रियंका अपने हर फिल्म के कुछ न कुछ नए रूप में दर्शकों के बीच आती है।

प्रियंका की फिल्म 'नाचे नागिन गली गली' में प्रियंका पहली बार एक नागिन के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है। 2017 में प्रियंका कई फिल्में करने वाली हैं। 2016 प्रियंका का काफी अच्छा रहा है और 2017 में भी प्रियंका अपना जलवा बरक़रार रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X