'इच्छाधारी ' की शूटिंग में व्यस्त प्रियंका..
[भोजपुरी न्यूज] भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका पंडित इन दिनों फिल्म 'इच्छाधारी ' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के नाम से ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म में प्रियंका का किरदार कहीं न कहीं काफी अलग होगा।

प्रियंका पंडित यूं भी अपने हर फिल्म में दर्शको के बीच एक अलग अंदाज में नजर आती है। 'इच्छाधारी ' की शूटिंग कर रही प्रियंका गरबा और डांडिया को बहुत मिस कर रही है क्योंकि वे गरबा और डांडिया खेलना खूब पसंद करती है।
VIDEO: शाहरूख-सलमान की भोजपुरी दीवानगी सुनिए अभी!
प्रियंका ने हाल ही में फिल्म 'हीरो उहे जे हीरोइन लेके जाये' की शूटिंग पूरी की। इस फिल्म में उनके साथ रानी चटर्जी भी नजर आएंगी।
VIDEO: जब सलमान- करीना ने भोजपुरी में गाया रोमांटिक गाना
वहीं, प्रियंका की बहुत जल्द एक हॉरर थ्रिलर फिल्म आनेवाली है जो हिंदी और भोजपुरी दो भाषाओ में बनाई जाएगी। इस फिल्म का नाम है 'द डेविल' जिसे भोजपुरी में 'पिशाज ' नाम से रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म में प्रियंका एक चुलबुली से प्यारी लड़की की भूमिका में नजर आएंगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











