Prachi Singh Bold Pic: ये है भोजपुरी सिनेमा की सनी लियोनी, सोशल मीडिया पर बोल्ड अंदाज से मचा रखी है तबाही

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस प्राची सिंह को भोजपुरी सिनेमा जगत की सनी लियोनी भी कहा जाता है। Prachi Singh ना सिर्फ सनी लियोनी की तरह खूबसूरत है बल्कि अपनी बोल्ड अदाओं को घायल करने में पीछे नहीं है।
प्राची सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक नजर डाले तो उनका ये अकाउंट हॉट फोटोज और उनकी दिलकश अदाओं के साथ बोल्ड मतवाली चाल से भरा पड़ा है। प्राची ने ना सिर्फ बिकिनी शूट करवाया है बल्कि वे अक्सर हॉट अदाओं के साथ नाचते हुए भी नजर आती हैं।
प्राची सिंह कभी अपने एयरपोर्ट लुक से तो कभी अपने बोल्ड फोटोशूट से अपने फैंस को उत्साहित करती रहती हैं। प्राची सिंह ने अपनी कई हॉट डांस वीडियो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हुई हैं। दिलचस्प बात ये है कि उनकी एक-एक फोटो पर हजारों लाइक और कमेंट आते हैं।
अपने काम से ज्यादा अपने बोल्ड लुक और हॉट अवतार के कारण जानी जाने वाली प्राची सिंह होली पर भी हॉट अंदाज़ में नज़र आईं। उन्होंने शॉर्ट्स और ब्रालेस व्हाइट क्रॉप टॉप के ऊपर ब्लैक श्रग पहना था और साथ में ब्लैक गॉगल्स लगाए हुए थे। हॉट अंदाज मे प्राची होली के रंगों में सराबोर हो खूब नाचती हुई नजर आई।
बता दें, महाराष्ट्र में जन्मी प्राची का जन्म पंजाबी परिवार में हुआ था। प्राची अक्सर इंस्टाग्राम रील्स शेयर करती हैं जिसमें उन्हें लोकप्रिय बॉलीवुड गानों पर बेली डांस करते हुए देखा जा सकता है।
आईपीएल 2021 के दौरान पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह ने डेटिंग की अफवाहों के कारण खूब चर्चा में रहे थे। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया।
प्राची सिंह तब भी सुर्खियों में आईं जब वह कलर्स टीवी के शो 'उड़ान' में समीर (गौरव सरीन) की बहन वंशिका शर्मा की भूमिका में दिखाई दीं। वह 2019 में शो में शामिल हुईं। प्राची सिंह को अभिनेत्री की फैशन में भी गहरी दिलचस्पी है।
सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही नहीं, प्राची सिंह ट्विटर पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस को उनकी पोस्ट को बेसब्री से इंतजार रहता है। बहरहाल, प्राची भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications