इस एक्ट्रेस ने आदियोगी में लिए सात फेरे, 35 की उम्र में बनि दुल्हन, तस्वीरें वायरल

Poonam Dubey Wedding: पूनम दुबे भोजपुरी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने हाल ही में शादी की है। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हुई नजर आ रही है। पूनम दुबे ने 35 साल की उम्र में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड गौरव जैन के साथ में शादी रचाई है। अब लगातार फैंस भी उनको बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूनम दुबे ने अपनी शादी की ड्रीमी फोटोज को शेयर किया है। जो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। अभिनेत्री ने कोयंबटूर स्थिति आदियोगी में गौरव के साथ में सात फेरे लिए हैं। वह वाइन कलर के जोड़े में काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही है।
वायरल हो रही तस्वीरों में देखने के लिए मिल रहा है कि पूनम के पति गौरव उनकी मांग भरते हुए नजर आ रहे हैं। जहां दूसरी तरफ पूनम हाथ जोड़कर बैठी हुई नजर आ रही है और उनके चेहरे पर खुशी अलग ही देखी जा सकती है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पूनम में लिखा कि "महादेव जी के आशीर्वाद के साथ नई जिंदगी की नई शुरुआत हो गई है। आप भी अपना प्यार और आशीर्वाद दो।"
पूनम दुबे को भोजपुरी इंडस्ट्री द्वारा भी काफी सारी बधाइयां देते हुए लोग नजर आए। आम्रपाली दुबे से लेकर प्रियंका पंडित, काजल राघवानी, समर सिंह और अरविंद अकेला कल्लू जैसे कई सारे सेलिब्रिटीज ने भी शुभकामनाएं दी है। बताते चलें कि पूनम की शादी की अफवाहें पहले भी उड़ चुकी है और उन्होंने दो बच्चियों के साथ में अपनी तस्वीर भी शेयर की थी।
पूनम दुबे की इस तस्वीर को देखने के बाद में काफी सारे लोग कयास लगाने लगे थे कि वह गुपचुप शादी कर जुड़वा बच्चियों की मां बन गई है। लेकिन आपको बता दें कि तब गौरव के साथ में उनकी सिर्फ सगाई हुई थी और अब पूनम शादी करके अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत कर चुकी है। पूनम भोजपुरी की एक टॉप एक्ट्रेस मानी जाती है। उन्होंने हम हैं जोड़ी नंबर 1 और दीवाना 2 जैसी फिल्मों में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











