..................... Bhojpuri actress nisha dubey fell in love with chirag paswan shared a video - Hindi Filmibeat

Video: चिराग पासवान के इश्क में पड़ी 20 साल छोटी भोजपुरी एक्ट्रेस, सरेआम किया प्यार का इजहार

Bhojpuri actress Nisha Dubey Chirag Paswan

जब से लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट आए हैं तभी से कैबिनेट के मंत्रियों की खूब सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी है। इसमें सबसे पहला नाम बिहार के चिराग पासवान का आता है। अभी के समय पर चिराग पासवान के लुक्स से लेकर उनकी फिल्मों तक की खूब चर्चा हो रही है। चिराग पासवान बिहार से पांच सीटों पर खड़े हुए थे और पांचो सीटों पर जीते।

इस वक्त फीमेल फैंस चिराग पासवान की क्यूटनेस पर फिदा हो चुकी है। कुछ लड़कियां तो उन्हें अपना क्रश भी मान चुकी है। लेकिन इसी लिस्ट में एक भोजपुरी एक्ट्रेस भी शामिल है और वह चिराग की पूरी तरीके से दीवानी हो चुकी है। दरअसल हम बात कर रहे हैं निशा दुबे की। वह भोजपुरी फिल्मों और गानों के लिए काफी मशहूर है।

निशा दुबे की सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और अब हाल ही में उन्होंने खुलेआम यह ऐलान किया है कि वह चिराग पासवान को बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा "क्रश, यार यह बंदा कितना क्यूट है।" दरअसल अभिनेत्री ने चिराग की मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण करते हुए वीडियो शेयर की।

इस वीडियो में बैकग्राउंड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक डायलॉग आता है जो कि है औरत को आखिर क्या चाहिए। इसके बाद में चिराग का वीडियो आ जाता है और इसमें वह अपना नाम लेते हैं। चिराग पासवान का मासूम सा चेहरा और उनकी हंसी साफ नजर आती है। अब लोग भी निशा दुबे के इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

निशा दुबे के इस वीडियो पर एक यूजर लिखता है कि ब्याह कर ल बढ़िया रही। तो वहीं एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि भैया का जलवा है। यहां तक की एक दूसरा यूजर कमेंट करता है कि 45 साल का लड़का है। हालांकि कुछ लोगों कहना है कि यह क्यूट तो और भी लड़के हैं लेकिन तुम्हें तो उसका पैसा क्यूट लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X