Nidhi Mishra: 'बेबी अब ब्रेकअप कर ले' भोजपुरी रैप सॉन्ग कल होगा रिलीज, गाने की झलक देखें यहां!

nidhi yash mishra and nidhi jha

भोजपुरी सिनेमा में लेडी सिंघम के नाम से जाने जाने वाली निधि झा या निधि यश मिश्रा का नया रैप सॉन्ग 'बेबी अब ब्रेकअप कर ले' 4 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। इस गाने को निधि मिश्रा ने खुद अपनी आवाज दी है।

हाल ही में इस सॉन्ग के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए निधि यश मिश्रा ने लिखा 4 अप्रैल को भाभी का नया रैप सॉन्ग यूट्यूब पर यश कुमार एंटरटेनमेंट पर देखना ना भूलें। उन्होंने साथ में फैंस को ये भी लिखा कि अगर यह सब नहीं सुना तो कुछ नहीं सुना।

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने इस गाने का का टीचर भी पोस्ट किया जिसके बोल कुछ इस तरह से है, लवर नहीं जासूस है तू, एक नंबर का शक्की है, नहीं चलेगी लॉन्ग रिलेशनशिप बात पक्की है। इस रैप सॉन्ग में निधि झा बेहद रोब में रैपर अंदाज में नजर आ रही हैं।

निधि मिश्रा के इस दबंग अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। वहीं कुछ फैंस उन्हें रॉक ऑन, सही है बॉस, मस्त, नाइस सॉन्ग, जैसे कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

काम के मोर्चे पर बात करें तो 'साथ छूटे ना साथिया' फिल्म के निर्माताओं ने मार्च के दूसरे सप्ताह में फिल्म का एक इमोशनल सॉन्ग 'दगा दे गइलू दिल के लगा के' रिलीज किया थी। इस फिल्म में भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा भी थीं और उनके साथ भोजपुरी एक्टर जय यादव भी मुख्य भूमिका में हैं। इस गाने को सिंगर अभिलाष कुमार और प्रियंका मौर्या ने गाया है। 'दगा दे गइलू दिल के लगा के' गाने के लिरिक्स को अरविंद तिवारी ने लिखा है और संगीत दिवंगत श्याम देहाती ने दिया है।

इसके अलावा 'गैंगस्टर दुल्हनिया' में भी भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा गैंगस्टर का रोल प्ले करते हुए दबंग अवतार में दिखी थीं।

बहरहाल, निधि झा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हालांकि शादी के बाद से वे अपने काम से ज्यादा अपने निजी तस्वीरों और वीडियो के कारण चर्चा में रहती हैं। वे अक्सर अपनी रील बनाते हुए तो कभी पति के साथ फोटो शेयर करती हुई नजर आती हैं। इतना ही नहीं, वे अपने फैमिली टाइम के दौरान बेहद खुश नजर आती हैं।

बता दें, निधि यश मिश्रा को इंस्टाग्राम पर जहां 1.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और वे अपने फैंस और फॉलोअर्स से जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X