..................... Bhojpuri actress Nidhi Yash Mishra's new Bhojpuri rap song 'Baby Ab Breakup Kar Le' released watch full song here - Hindi Filmibeat

Nidhi Mishra: ब्रेकअप सॉन्ग के बाद इस हसीना ने बनाई ऐसी फनी रील, फैंस ने कहा... !

nidhi jha

भोजपुरी एक्ट्रेस निधि मिश्रा आजकल इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव हैं। हालांकि शादी के बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा से दूरी बना ली थी, लेकिन हाल ही में म्यूजिक वीडियो सॉन्ग से उन्होंने वापसी की है।

दिलचस्प बात ये है कि निधि मिश्रा ने ब्रेकअप सॉन्ग 'बेबी अब ब्रेकअप कर ले' से वापसी की हैं, जिसमें उन्होंने बतौर सिंगर और आर्टिस्ट परफॉर्म किया है। इतना ही नहीं, ये रैप सॉन्ग था। हालांकि निधि के फैंस इस बात से कंफ्यूज थे कि शादी के बाद ब्रेकअप सॉन्ग से वापसी करने की क्या वजह रही। बहरहाल, उनका ये गाना यश इंटरटेनमेंट के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लांच हुआ था।

इस ब्रेकअप सॉन्ग को 2 दिन में 2 लाख 80 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और फैन इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा है कि निधि मिश्रा की आवाज बेहद शानदार है। वही कोई कह रहा है कि भोजपुरी में अब कुछ नया आ रहा है जो कि बहुत अच्छा है। रैप सॉन्ग भोजपुरी में लाने के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई। वहीं कुछ लोग निधि के काम को सराह रहे हैं तो कोई इस गाने की तारीफ करता हुआ दिख रहा है। लेकिन लगता है कि निधि यश मिश्रा को ब्रेकअप सॉग्स कुछ खूब भा रहे हैं क्योंकि आजकल वे इंस्टाग्राम पर भी इसी तरह की रील बना रही हैं।

निधि यश मिश्रा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने एक फनी इंस्टा रील बनाई है। इस रील में आप अब देख सकते हैं कि निधि यश मिश्रा छत पर हांफते हुए आती हैं और कहती है, ''कहते हैं कि प्यार की शुरुआत लड़ाई से ही होती है, अभी-अभी मैं उसके सर पर ईट मार कर आई हूं, अब जल्दी ही मुझे आई लव यू कहने आता ही होगा'।

निधि यश मिश्रा के ऐसे वीडियो देख कर लग रहा है कि वे बहुत खुश हैं और अब अपने करियर में हर तरह के एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं। तभी तो वे कभी इंस्टा रील में हंसी मजाक करती दिखती है तो कभी अपने पति और भोजपुरी सिनेमा के स्टार यश कुमार के साथ लव वीडियोज बनाती नजर आती हैं।

हालांकि ये देखना होगा कि निधि यश मिश्रा भोजपुरी फिल्मों में कब वापसी करती हैं क्योंकि उनके फैंस उन्हें एक्टिंग करता हुआ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X