Nidhi Mishra: 'बेबी अब ब्रेकअप कर ले' भोजपुरी रैप सॉन्ग हुआ रिलीज, यहां देखें पूरा गाना!

nidhi jha

Baby Ab Breakup Kar Le: भोजपुरी सिनेमा की लेडी सिंघम निधि यश मिश्रा का नया रैप सॉन्ग 'बेबी अब ब्रेकअप कर ले' रिलीज हो गया है। इस गाने में निधि मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को कुछ ही घंटों में 80 हजार से अधिक लोग यूट्यूब पर देख चुके हैं।

आपको बता दें, बेबी अब ब्रेकअप कर ले गाने को आज सुबह 7 बजे यश कुमार एंटरटेनमेंट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने में निधि मिश्रा ने ना सिर्फ अपनी आवाज दी है बल्कि वे इसकी प्रोड्यूसर भी हैं। बता दें निधि झा ने यश कुमार से शादी करने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री से थोड़ी दूरी बना ली थी लेकिन अब ब्रेकअप सॉन्ग में दबंग अंदाज में उन्होंने फिर से कमबैक किया है।

हालांकि निधि झा के फैंस इस बात से हैरान है कि उन्होंने इंडस्ट्री में वापस कदम रखने के लिए ब्रेकअप जैसा सॉन्ग ही क्यों चुना? गाने की बात करें तो इस गाने में निधि झा ना सिर्फ सिंगर के रूप में उभरी हैं बल्कि एक नए अंदाज रैप अंदाज में फैंस को चौंका रही हैं। गाने के बोल जहां धर्म हिंदुस्तानी ने लिखे हैं, वहीं इसका म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है।

निधि के इस गाने को फैंस इतना पसंद कर रहे हैं कि लगातार यूट्यूब पर कमेंट भी कर रहे हैं। फैंस ने लिखा, वेरी नाइस सॉन्ग, फैंटास्टिक सॉन्ग, गुड जॉब निधि, क्या बात है बहुत बढ़िया, सुपर से भी ऊपर, वाह सुपर, एकदम गर्दा और निधि मिश्रा की आवाज खुद में एक उदाहरण है, जैसे कमेंट भी करते नजर आ रहे हैं।

काम के मोर्चे पर बात करें तो या रैप सॉन्ग से कमबैक करने के बाद निधि झा अब बतौर निर्माता भी इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं और इस दौरान उनकी एक नहीं बल्कि पांच-पांच फिल्में जल्द ही फैंस के सामने होंगी।

बताते चलें, Baby Ab Breakup Kar Le सॉन्ग रिलीज होने से 1 दिन पहले ही निधि झा ने गाने की झलक और पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था और फैंस को बताया था कि यह गाना आज के दिन रिलीज होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X