भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा की ब्वॅायफ्रेंड यश कुमार से सगाई, बोलीं- आप मेरे सब कुछ, Video में दिखा रोमांस
भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा अपने निजी जिंदगी में नए पड़ाव की तरफ बढ़ गई हैं। मिली जानकारी अनुसार निधि झा ने सगाई कर ली है। भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने भोजपुरी फिल्मों के एक्टर यश कुमार से सगाई कर ली है। दोनों की सगाई का वीडियो भी सामने आया है। जहां पर निधि झा बेहद खुश और खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में निधि और यश एक दूसरे को अंगूठी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। निधि झा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया है कि उनकी असलियत में सगाई हो गई है।

निधि झा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि अब यह ऑफिशियल हो चुका है हम एंगेज हो गए हैं। इस वीडियो पर फैंस के साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग बधाई दे रहे हैं।इस सगाई के साथ निधि झा ने अपने गृहप्रवेश की तस्वीर भी शेयर की है। निझि झा ने पिंक रंग का गाउन पहन रखा है।

निधि झा और यश एक दूसरे को डेट लंबे समय से कर रहे हैं
जहां पर निधि और यश एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि लंबे समय से निधि झा और यश एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले साल ही यश ने निधि झा के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर उनके लिए अपने प्यार का इजहार किया था।

यश ने बोला निधि मेरा सच्चा प्यार
यश ने निधि के साथ अपनी प्यारी सी तस्वीर शेयर लिखा था कि आपने मुझे दिखाया कि सच्चा प्यार क्या होता है। मैं आपको कभी खोना नहीं चाहता। आप मेरी जिंदगी की सनसाइन हो निक्कू। गौरतलब है कि निधि और यश एक दूसरे को 3 साल से डेट कर रहे हैं।

निधि ने लिखा प्यार भरा नोट
12 फरवरी 2022 को यश के जन्मदिन पर निधि झा ने सगाई की एक तस्वीर पोस्ट कर अपना प्यार जाहिर किया है। निझि झा ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि जन्मदिन की बधाई मंगेतर। 5 साल की दोस्ती। 3 साल का रिश्ता और अब बतौर एक पार्टनर है।

मेरे फ्यूचर हसबैंड
आप मेरे सब कुछ हैं। यह सच है। मैं उन मजाकिया चीजों को कभी नहीं भूलती जो हमने साथ में किया है। वह लाजवाब समय जो हमने साथ में बिताया है। आप मेरे हमेशा के लिए दिल हैं और यह कभी नहीं बदलेगा। मेरी जिंदगी में शामिल होने और इसे योग्य बनाने के लिए धन्यवाद। मेरे फ्यूचर हसबैंड को हैप्पी बर्थडे। बता दें कि यश की पहले शादी हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











