Bhojpuri Actress Net Worth: आम्रपाली, अक्षरा या मोनालिसा.. कौन है भोजपुरी की सबसे अमीर एक्ट्रेस?

Bhojpuri Actress Net Worth: भोजपुरी इंडस्ट्री कई चीजों में बाकियों से अलग है और इस इंडस्ट्री की हीरोइनें भी काफी खाते पीते घर की लगती हैं। एक ओर बॉलीवुड है जहां पर दुबली पतली हसीनाओं तो तरजीह दी जाती है तो वहीं इसका उलटा भोजपुरी इंडस्ट्री में है।

Bhojpuri Actress

चाहें अक्षरा सिंह हों, आम्रपाली दुबे हों या फिर मोनालिसा.. सभी फैन फॉलोविंग अलग है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कमाई के मामले में कौन सी भोजपुरी हसीना नंबर वन पर है?

जी हां, भोजपुरियां फिल्में भले ही ज्यादा बजट में ना बनती हों लेकिन इन फिल्मों की अदाकाराओं की नेट वर्थ जानकर आपका दिमाग हिलने वाला है। क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा पैसे वाली अभिनेत्री कौन सी है?

रानी चैटर्जी की नेट वर्थ

भोजपुरी इंडस्ट्री में रानी चैटर्जी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और उनकी एक झलक के लिए फैंस दीवाने रहते हैं। रानी चैटर्जी एक फिल्म के लिए अच्छे खासे पैसे चार्ज करती हैं। उनकी नेट वर्थ की बात करें तो वो करीब 43 करोड़ है। एक फिल्म के लिए रानी चैटर्जी 8 से 10 लाख रुपए लेती हैं। रानी चैटर्जी ने कई भोजपुरी फिल्में और वेब सीरीज में काम किया है।

मोनालिसा की नेट वर्थ

बिग बॉस में धमाका कर चुकीं मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। एक फिल्म के लिए मोनालिसा अच्छी खासी फीस लेती हैं। उनकी नेटवर्थ 35-40 करोड़ रुपए है। बता दें कि वो एक साल में 8-10 करोड़ रुपए कमाए हैं।

आम्रपाली दुबे

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की बात करें तो वो इस वक्त इंड्स्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बता दें कि उनकी नेटवर्थ 14-30 करोड़ रुपए के आसपास है। एक फिल्म के लिए वो 10-15 लाख चार्ज करती हैं। बता दें कि आम्रपाली दुबे सभी स्टार्स के पसंदीदा कोस्टार हैं।

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह इस इंडस्ट्री की टॉप की एक्ट्रेसेस में से एक हैं और सोशल मीडिया पर उनका नाम छाया रहता है। भोजपुरी इंडस्ट्री की वो सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं और उनकी नेटवर्थ करीब 50-60 करोड़ थी। इस वक्त वो नंबर 1 पर हैं और पवन सिंह के साथ उनका विवाद किसी से छिपा नहीं है और इसको लेकर भी छाई रहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X