..................... Bhojpuri actress Namrata Malla shares belly dance moves and Trippy Trippy songs dance video on social media - Hindi Filmibeat

Namrata Malla: शॉर्ट्स पहन लगाए ऐसे ठुमके, फैंस बोले- जान ही ले लोगी क्या!

namrata malla

Namrata Malla: भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस नम्रता मल्ला भोजपुरी इंडस्ट्री की बैली डांसर्स में से एक है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर बैली डांस करते हुए या इंस्टा रील बनाते हुए अपने डांस मूव्स से फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं।

हाल ही में नम्रता मल्ला ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे बैली आउटपुट पहने बैली डांस कर रही हैं। उन्होंने ऐसा पहली बार नहीं किया है बल्कि वे पहले भी अपने इस तरह के डांस मूव्स से फैंस का एंटरटेनमेंट कर चुकी हैं। नम्रता के फैंस को उनका ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और वे इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

इतना ही नहीं, नम्रता ने एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें वे एक हॉट डेनिम पेंट के साथ ही फ्लोरी ब्रालेट टॉप में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वे अपने डांस मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं। भूमि फिल्म के ट्रिपी ट्रिपी गाने पर जिसे नेहा कक्कड़ ने गाया है, पर नम्रता मल्ला ने ये डांस वीडियो बनाया है।

आजकल ये ऑडियो खूब वायरल भी हो रहा है। ऐसे में नम्रता कैसे ना इस पर इंस्टा रील बनाती। कुछ ही घंटों पहले नम्रता ने यह डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसे भोजपुरी एक्ट्रेस दिव्या रल्हन ने भी लाइक किया है। साथ ही हजारों फैंस ने भी इस डांस वीडियो को लाइक किया है। यहां तक कि बहुत फैंस ये भी कहते नजर आ रहे हैं कि 'जान ही ले लोगी'। जबकि बहुत से फैंस उनके डांस मूव्स की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं तो कुछ उनके लुक को हॉट बता रहे हैं। वहीं बहुत से फैंस 'फुल फिट बॉडी', 'सुपर डांस', 'नोरा फतेही आपके सामने कुछ भी नहीं है', 'लुकिंग सो गॉर्जियस', 'नाइस डांस', 'कमरिया लचके रे, बाबू जरा बचके रे', 'बहुत ज्यादा सुंदर हैं आप', 'गॉर्जियस,हॉटनेस और ब्यूटीफुल' जैसे कमेंट भी करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि इससे दो दिन पहले भी नम्रता एक साउथ फिल्म दसारा के 'चमकीला अंगेलीसी' गाने पर साउथ लुक अपनाते हुए डांस करते नजर आए थी, जिसे फैंस खूब पसंद किया था। बहरहाल एक बार फिर Namrata Malla ने अपने हॉट अंदाज और डांस मूव्स से इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X