Namrita Malla: इस भोजपुरी हसीना पर चढ़ा साउथ का बुखार, साउथ गाने पर फिर बनाई धमाकेदार रील!

namrita malla

भोजपुरी एक्ट्रेस और बैले डांसर नम्रता मल्ला आजकल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर फैंस का खूब मनोरंजन कर रही हैं। हाल ही में नम्रता ने साउथ की एक रील बनाई थी जिसमें वे तेलगु की 'दसारा' मूवी के गाने 'चमकीला अंगलेसी' पर नाचती नजर आई थीं। एक बार फिर नम्रता ने साउथ गाने पर एक रील बनाई है।

इस बार Namrata Malla पिंक ब्रा, ब्लैक शॉर्ट स्कर्ट और शॉर्ट जैकेट पहने थिरकते नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे गाने 'पल्सर बाइक' पर नम्रता ने ये वीडियो बनाया है। इस इंस्टा रील पर नम्रता खूब थिरकती हुई नजर आ रही हैं। नम्रता के फैंस को उनका ये वीडियो खूब खा रहा है और वे इस पर जमकर लाइक्स और कमेंट की बारिश कर रहे हैं।

दिलचस्प बात ये है कि इस बार नम्रता की इस रील को भोजपुरी सिंगर विनय पांडे ने भी लाइक किया है। वहीं भोजपुरी एक्टर और मॉडल सुनीता प्रजापति भी इस वीडियो पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाई। Namrita Malla के फैंस और फॉलोअर्स इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्हें 'सुपर शॉट','सुपर से भी ऊपर', 'सुपर', 'हॉट', 'ब्यूटी क्वीन', 'सुपर फायर', 'वेरी नाइस', 'सुपर क्यूट', 'गॉर्जियस', 'माइंड ब्लोइंग' और 'एक्सीलेंट डांस' के जैसे खूब कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस ने फायर और दिल के इमोजी की जैसे बारिश कर दी है।

ऐसा लगता है कि नम्रता ने अपने फैंस की कमजोर नस पकड़ ली है और वह उन्हें रिझाने के लिए खूब बिकनी पहन तो कभी शॉर्ट कपड़ों में थिरकते हुए फैंस का दिल जीत रही हैं। इससे पहले हुए तेलुगु फिल्म 'दसारा' के 'धूम धाम' गाने पर भी नम्रता फैंस को एंटरटेन करती नजर आई थीं। अब देखना होगा कि साउथ के गानों पर एंटरटेनमेंट करने का सिलसिला कब तक जारी रहेगा।

काम के मोर्चे पर बात करें तो नम्रता आजकल इंस्टा रील बनाने और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के अलावा अपने गाने लाल घाघरा को प्रमोट करती नजर आ रही हैं। दरअसल, इस गाने को हाल ही में 200 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं जिसका वे सोशल मीडिया पर खूब सेलिब्रेशन करती नजर आईं थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X