बिकिनी में 'पठान' के गाने पर यूं थिरकीं नम्रता मल्ला, वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग

भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार एक्ट्रेस नम्रता मल्ला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। नम्रता मल्ला ने शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' पर डांस कर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। नम्रता मल्ला ने इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो भी शेयर किया है जो इंटरनेट का पारा बढ़ा रहा है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के फैंस भी उनका यह वीडियो देख हैरान रह गए हैं।
इस वीडियो में नम्रता मल्ला बिकिनी में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो में हरे रंग की बिकनी पहनी है और साथ ही ब्लू सनग्लास में शानदार मूव्स करती दिख रही हैं। नम्रता मल्ला के फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। कई यूजर्स नम्रता के मूव्स को दीपिका से भी बेहतर बता रहे हैं।
कई यूजर्स उन्हें 'पठान 2' करने की भी सलाह दे रहे हैं। बता दें कि, नम्रता मल्ला इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने अपना डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। वो अक्सर भोजपुरी गानों की रील्स में नजर आती हैं।
वहीं, शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की बात करें तो यह 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। बता दें कि, इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान सिनेमाघरों में जबरदस्त वापसी करने जा रहे हैं।
शाहरुख खान की आखिरी फिल्म 'जीरो' 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऐसे में किंग खान के फैंस के बीच खास तौर पर फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फिल्म में शाहरुख खान लंबे अरसे बाद एक्शन सीक्वेंस करते भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











