..................... Bhojpuri actress Monalisa used to work in a restaurant for a salary of Rs 120 - Hindi Filmibeat

कभी 120 रुपये के लिए ऐसा काम करती थी ये भोजपुरी हसीना... फिर खुली ऐसी किसमत कि अब...

Monalisa

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी हसीना है। बता दें कि उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में काफी बेहतरीन काम किया है और सोशल मीडिया पर भी उनका जलवा दिखाई देता है। लेकिन अब भोजपुरी इंडस्ट्री की तरफ से उन्होंने टीवी सीरियल्स की तरफ रुख कर लिया है। उन्हें कई सारे सीरियल्स जैसे कि 'बिग बॉस' और 'नच बलिए' में भी देखा जा चुका है।

बिग बॉस से मोनालिसा को मिली थी पॉपुलैरिटी

मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती हैं और आपको बता दें कि आए दिन वहां से अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर कर फैंस के भी दिल की धड़कनों को तेज कर देती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि मोनालिसा का जन्म कोलकाता में हुआ। इतना ही नहीं पश्चिम बंगाल से उनकी पढ़ाई हुई। एक्ट्रेस ने पहली भोजपुरी फिल्म 'कहां जइबा राजा नजरिया लड़ाईके' में काम किया। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस ने काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की। जिसके बाद में उन्हें बिग बॉस से अच्छी खासी पॉपुलैरिटी मिली।

120 रुपए के लिए रेस्टोरेंट में काम करती थी मोनालिसा

एक इंटरव्यू के दौरान मोनालिसा ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके पिता बिजनेसमैन हैं और उन्हें काफी नुकसान हो गया था। जिसकी वजह से घर के आर्थिक हालात बिगड़ गए थे। इतना ही नहीं है एक्ट्रेस को बेहद ही छोटी उम्र में घर खर्च चलाने के लिए काम करना पड़ता था। मोनालिसा ने सबसे पहले एक होटल में बतौर होस्ट ए का काम किया और उन्हें पूरे दिन भर की सैलरी सिर्फ 120 रुपए मिला करती थी।

प्रड्यूसर ने बदली मोनालिसा की जिंदगी

रेस्टोरेंट में काम करने के वक्त उनकी मुलाकात एक बंगाली प्रोड्यूसर से हुई। प्रड्यूसर ने मोनालिसा को एक्टिंग करने की सलाह दी। जिसके बाद में एक्ट्रेस ने ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखा और आगे बढ़ती चली गई। बाद में मोनालिसा को भोजपुरी फिल्म 'कहां जइबा राजा नजरिया लड़ाईके' में काम करने का मौका मिला। जिसे देखकर दर्शकों को भी उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई।

मोनालिसा का वर्कफ्रंट

अगर हम मोनालिसा के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के बाद टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया। यहां पर उन्होंने डायन, बिग बॉस, और नच बलिए जैसे सीरियल्स में काम किया। इन दिनों वे है कलर्स टीवी पर बेकाबू सीरियल में यामिनी का किरदार निभा रही हैं। इतना ही नहीं मोनालिसा को वेब सीरीज 'रात्रि के यात्री 2' में भी देखा जा चुका है।

Read more about: monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X