भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बोली ऐसी अंग्रेजी की छूट गए पसीने, लोग बोले- कोचिंग क्लास का नंबर दें क्या

Bhojpuri actress Monalisa

Bhojpuri actress Monalisa Latest Video : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अपने खास अंदाज और अदाकारी के लिए पसंद की जाती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। आए दिनों उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। पिछले दिनों उनका डांस वीडियो इंटरनेट पर छा गया था, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसी वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैन्स तो हैरान ही रह गए हैं। जी हां, इस वीडियो में मोनालिसा फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती सुनाई देती हैं। वह ऐसी अंग्रेजी बोलती हैं कि वह खुद भी समझ नहीं पाती हैं। चलिए देखते हैं कि आखिर कैसी बोलती हैं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा फर्राटेदार अंग्रेजी।

मोनालिसा ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी
मोनालिसा ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा अंग्रेजी बोलने की पूरी कोशिश करती हैं। वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती सुनाई देती हैं। इसके बाद तो उनके पसीना छूट जाते हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही मोनालिसा लिखती हैं- इतनी इंग्लिश बोल दी की समझ ही नहीं पा रही हूं कि क्या बोली मैं? मुझे माफ करना। बता दें कि मोनालिसा के इस वीडियो को देख लोगों के जमकर कमेंट आ रहे हैं।

यूजर्स के यूं आए कमेंट
मोनालिसा के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के जमकर कमेंट आने शुरू हो गए। एक यूजर ने लिखा क्या बात है कोशिश अच्छी की है तो वहीं दूसरे ने लिखा- अभी आपको बहुत मेहनत की जरूरत है। तीसरे दूसरे ने लिखा-कोचिंग क्लास का नंबर दें क्या। काम की बात करें तो मोनालिसा कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह सरकार राज, पवन राजा, जिद्दी आशिक, तौबा-तौबा, सुहाग, नागिन, प्रतिज्ञा जैसी कई भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं। इसके अलावा वह हिंदी टीवी सीरियल और बंगाली और साउथ फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X