नए साल से पहले भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने स्टेज पर दिखाया ऐसा डांस मूव्स, पार की सारी हदें

Monalisa Dance Video:नए साल को आने में अभी वक्त है। इस बीच मोनालिसा ने पूरे जोश और बोल्डनेस के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार दिखाई पड़ रही हैं। मोनालिसा ने हर बार की तरह इंस्टाग्राम पर ब्लैक शिमरी ड्रेस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। इन फोटोज को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन दिया है इट्स टाइम टू रॅाक।
इस ब्लैक आउटफिट में मोनालिसा स्टेज पर जाकर आग लगाने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं। मोनालिसा के इस पोस्ट को देखकर ऐसा लगता है कि वह पटना में स्टेज पर अपने डांस का जलवा दिखाने पहुंची हैं। इसी दौरान वह अपने कमरे में कैमरे के लिए बोल्ड अंदाज में पोज देती आ रही हैं। मोनालिसा ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वह पटना में एक इवेंट पर भोजपुरी सांग पर कमर लटकाते हुए नजर आ रही हैं।
मोनालिसा के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनके पुराने दिनों को याद कर रहे हैं, जब वह अपने लटकन से लोगों का दिल लूट लेती थीं। इस वीडियो में मोनालिसा को देख ऐसा लगता है कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री को अपने दिल में बसा कर रखती हैं। वैसे देखा जाए तो मोनालिसा को पहचान भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने ही दी है।
भोजपुरी दुनिया की सबसे कमाऊ और हाई फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक नाम मोनालिसा का भी है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार मोनालिसा एक लाइव शो के लिए 25 से 30 लाख की फीस लेती हैं। वहीं फिल्मों के लिए उनकी फीस 45 से 50 लाख के बीच बताई जाती है। टीवी शो के लिए एक एपिसोड के लिए मोनालिसा 1 से 2 लाख के बीच की फीस लेती हैं। वैसे फैंस कई दफा मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर जाकर कई सारे रील वीडियो और बोल्ड फोटोशूट पर कमेंट कर मोनालिसा के लिए प्यार बरसाते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications










