Monalisa: कभी बालों को सहलाती, कभी जीभ दिखाती तो कभी टांगों को हवा में उछाल इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने मचाया गदर

रंगो की होली का त्योहार शुरू हो गया है। ऐसे में सेलिब्रिटी में भी खूब जोश देखने को मिलता है। हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa फेस्टिवल ऑफ कलर्स होली की वाइब्स में रंगी नजर आईं।
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने फैंस को अपनी एक्टिंग के अलावा अपने लुक से भी हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वे अक्सर अपने फैशन और आउटफिट से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब होती हैं, फिर चाहे इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करना हो या पब्लिक अपीयरेंस देना हो, मोनालिसा फैंस के बीच अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं।
हाल ही में मोनालिसा ने अपनी कुछ हैप्पी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें वे होली की फुल प्रिपरेशन में दिख रही हैं। इस दौरान मोनालिसा ने फ्लोरल टी-शर्ट पहना है। प्रिंटेड टी-शर्ट के साथ उन्होंने ऑरेंज लूज पैंट को पेयर किया है और एक ड्रेस से मैच करता हुआ ग्रे और ऑरेंज कलर का हैंड पर्स गले में डाला हुआ है। अपने लुक को स्टनिंग बनाने के लिए मोनालिसा ने बाल खुले किए हैं। इन तस्वीरों की खास बात ये है कि वे इन तस्वीरों में वे कहीं प्यार से अपने बाल को सहलाते हुए तो कभी जीभ निकालते हुए पोज से रही हैं। कहीं वे मस्ती के मूड में मुंडेर पर बैठे टांगे हवा में झूलाती हुई दिख रही हैं, तो कभी वे फोटो खिंचवाने के मूड में दिख रही हैं तो कभी फुल ऑन वाइब्स के साथ होली के आने की खुशी जाहिर करती दिख रही हैं।
आपको बता दें, भोजपुरी फिल्मों के अलावा मोनालिसा अन्य भाषाओं जैसे हिंदी तमिल तेलुगू कन्नड़ और उड़िया में भी अपने अभिनय का हुनर दिखा चुकी हैं। बहरहाल मोनालिसा के फैंस को उनकी ये तस्वीरें बहुत पसंद आ रही है। यहां तक की हिंदी टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर भी उनकी इन तस्वीरों को देख खुद को लाइक करने से नहीं रोक पाईं।
बताते चलें, मोनालिसा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी खूब तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। वे अपने इंस्टाग्राम पर 3190 वीडियो और फोटोज पोस्ट कर चुकी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 5.3 मिलियन यानी 53 लाख से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











