..................... Monalisa flaunts her curves as she dances to hit songs in hot pants and mini dress | भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का नया वीडियो - Hindi Filmibeat

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का नया वीडियो - हॉट पैंट्स और मिनी ड्रेस में लगाए ठुमके, फैन्स हुए घायल

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने डांस से फैन्स को दीवाना बना देती हैं। अपने इंस्टाग्राम पर मोनालिसा ने कुछ और वीडियो शेयर किए हैं जहां वो हॉट पैंट्स और मिनी ड्रेस में डांस करती दिखाई दे रही हैं। जहां हॉट पैंट्स में मोनालिसा निकम्मा किया इस दिल ने पर ठुमके लगाती दिखीं वहीं मिनी ड्रेस में वो किसी डिस्को में जाएं पर मगन होकर नाचती दिखीं।

गौरतलब है कि मोनालिसा को डांस का बेहद शौक है और उनका ये हुनर अक्सर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिख ही जाता है। वहीं मोनालिसा अपनी तस्वीरों से भी फैन्स का दिल जीत लेती हैं।

bhojpuri-actress-monalisa-flaunts-her-curves-as-she-dances-to-hit-songs-in-hot-pants-and-mini-dress

मोनालिसा रोज़ अपने इंस्टाग्राम के ज़रिए फैन्स से जुड़ी रहती हैं और हर दिन वो अपने फैन्स के लिए कुछ ना कुछ ज़रूर लेकर आती हैं।

अदाओं से जीतती हैं दिल

अदाओं से जीतती हैं दिल

मोनालिसा ने बिग बॉस के 10वें सीज़न में हिस्सा लिया था जहां मनवीर गुर्जर और मनु पंजाबी के साथ उनकी दोस्ती फैन्स को काफी पसंद आई थी। बिग बॉस के साथ मोनालिसा ने हिंदी दर्शकों में अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाई थी।

टीवी की दुनिया में एंट्री

टीवी की दुनिया में एंट्री

हिंदी टीवी की दुनिया में मोनालिसा ने नज़र नाम के एक सीरियल में डायन की भूमिका के साथ एंट्री की थी। इसके बाद नमक इश्क का में भी वो एक अहम किरदार निभाती दिखाई दीं।

5 मिलियन फॉलोअर्स

5 मिलियन फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो अपने फैन्स को कभी निराश नहीं करती हैं। हालांकि, कभी कभी उन्हें भद्दे कमेंट्स का शिकार होना पड़ता है। लेकिन मोनालिसा को इनसे ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता और वो सिर्फ अपने काम पर फोकस करती हैं।

पसंद की जाती है जोड़ी

पसंद की जाती है जोड़ी

मोनालिसा की जोड़ी उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ काफी पसंद की जाती है। मोनालिसा ने 2017 में विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की। उनकी शादी बिग बॉस के घर में हुई थी।

स्मार्ट जोड़ी

स्मार्ट जोड़ी

मोनालिसा और विक्रांत हाल ही में स्टार प्लस के सीरियल स्मार्ट जोड़ी का हिस्सा बने थे जहां वो टॉप की जोड़ियों में शामिल थे।

अंतरा बिस्वास से मोनालिसा तक

अंतरा बिस्वास से मोनालिसा तक

मोनालिसा का असली नाम है अंतरा बिस्वास। वो कई भाषाओं की फिल्मों और सीरियल में काम कर चुकी हैं जिनमें बंगाली, उड़िया, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X