एक्टिंग के लिए घरवालों से तोड़ा रिश्ता, भोजपुरी में छाई ये एक्ट्रेस, फिर मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख

Mitali Sharma Struggle: मुंबई जैसे शहर में काफी सारे लोग हर साल एक्टर या ऐक्ट्रेस बनने के लिए आते हैं। लेकिन उनमें से बेहद कम लोग ऐसे होते हैं जिनको खास मुकाम हासिल होता है। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिसका नाम मिताली शर्मा है और वह एक वक्त पर भोजपुरी सिनेमा की सबसे मशहूर अभिनेत्री थी।

Mitali Sharma

कभी भोजपुरी के टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल थी मिताली

एक वक्त हुआ करता था जब मिताली शर्मा भोजपुरी सिनेमा में धमाल मचा रही थी और उन्हें बड़े एक्टर्स के साथ में भले ही काम करने का मौका प्राप्त न हुआ हो लेकिन लो बजट की फिल्मों में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस किया था। उनके पास में काफी सारे प्रोजेक्ट और मॉडलिंग असाइनमेंट भी थे। तेजी से करियर में आगे बढ़ रही थी और डायरेक्टर से लेकर प्रोड्यूसर्स की भी वह पहली पसंद बन गई थी। लेकिन धीरे-धीरे उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ऑफर आना कम हो गया।

एक्ट्रेस बनने के लिए परिवार से तोड़ा था नाता

मनीकॉन्ट्रोल की एक वेबसाइट की माने तो मिताली शर्मा वैसे तो दिल्ली की रहने वाली है और मुंबई सिर्फ हीरोइन बनने के लिए आई थी। बताया जाता है की एक्ट्रेस बनने के लिए उन्होंने अपने परिवार से भी सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। लेकिन जब उन्हें धीरे-धीरे काम मिलना बंद हो गया तो उन्हें पैसों की दिक्कत होने लगी। मुंबई के काफी सारे स्ट्रगलिंग आर्टिस्ट की तरह ही उन्हें सर्वाइवल में दिक्कत आने लगी।

सड़कों पर भीख मांगती देखी थी एक्ट्रेस

खबरों के अनुसार आपको बताते चलें कि आर्थिक तंगी होने की वजह से मिताली शर्मा मानसिक तनाव से भी जूझ रही थी और दावा किया जाता है की एक्ट्रेस की जिंदगी में एक ऐसा वक्त भी आया जब उन्हें मुंबई की लोखंडवाला की सड़कों पर भीख मांगते हुए भी देखा गया था।

मिताली शर्मा को जब पुलिस ने किया था गिरफ्तार

कई मीडिया खबरों की माने तो भोजपुरी अभिनेत्री मिताली शर्मा को कई बार सड़कों पर चोरी करते हुए भी पकड़ा जा चुका है। एक बार जब मुंबई में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था तो उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों को गालियां दे दी थी। साथ ही भागने की कोशिश की थी। लेकिन जब उन्हें पुलिस स्टेशन लेकर जाया गया तो भूख से तड़प रही अभिनेत्री ने सबसे पहले खाना मांगा। जब पुलिस कर्मियों को भी अभिनेत्री की चिंता हुई तो उन्होंने मुंबई के एक मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें भर्ती करवा दिया।

Read more about: mitali sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X