भीख मांगकर गुजारा करने को मजबूर भोजपुरी एक्ट्रेस, अब मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती, जाने कैसे हुई ये हालत?

Mitali Sharma Mental Hospital: ग्लैमर की दुनिया सिर्फ स्क्रीन पर ही अच्छी लगती है कई बार उसके पीछे सितारे अंधेरे के बवंडर का सामना कर रहे होते हैं। ऐसे ही एक जीता जागता उदाहरण भोजपुरी एक्ट्रेस मिताली शर्मा है। मिताली शर्मा को लेकर हैरान करने वाली रिपोर्ट्स आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये एक्ट्रेस काफी दर्द में है और लाइफ के सबसे बुरे दौर का सामना कर रही है।

Mitali Sharma Mental Hospital

भीख मांगने के लिए मजबूर मिताली शर्मा

मिताली शर्मा को और उनकी कला को लोगों का काफी मिला। लेकिन अब इस हसीना की हालत ऐसे हो गई है कि इनके फैंस ही इन्हें पहचान नहीं पाएंगे। मिताली शर्मा के दिन ऐसे फिरे कि अब वो सड़क पर भीख मांगने के लिए मजबूर हो गई हैं। इतना ही नहीं मिलाती अब तो दिमागी संतुलन भी खो बैठी हैं और उन्हें मेंटल हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा है। अब हम आपको बताते हैं कि आखिर मिताली शर्मा की ये हालत क्यों हुई है।

मॉडलिंग से की थी शुरुआत

भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मिताली शर्मा का करियर में बहुत आगे नहीं जा पाईं। उन्होंने मॉडलिंग के जरिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था। दिल्ली की रहने वाली मिताली शर्मा ने मुंबई को अपना ठिकाना बनाया। यहां पर शुरुआत में उन्हें कुछ प्रोजेक्ट मिले और उन्होंने ठीक पहचान बना ली थी।

मिताली शर्मा की कैसे हुई ये हालत

हाालंकि, मिताली शर्मा का सफर बहुत आगे तक नहीं जा पाया और धीरे-धीरे उन्हें काम मिलना बंद हो गया। उनके सामने गुजारा करने की समस्या आ गई और इसके बाद मिताली शर्मा की जिंदगी एकदम बदल गई। उनकी आर्थिक स्थिति के साथ ही मानसिक स्थिति भी खराब हो गई। बताते चलें कि दिल्ली की रहने वाली मिताली शर्मा एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और उनका परिवार इसके खिलाफ था। इसके बावजूद वह अपना सपना पूरा करने के लिए मुंबई गईं। इस तरह से मिताली शर्मा को फैमिली का सपोर्ट नहीं मिला और जब उनकी आर्थिक स्थिति खराब हुई तो वह मानसिक तौर से भी टूट गई।

सड़क पर हंगामा कर हुई गिरफ्तार

मिताली शर्मा उस समय चर्चा में आ गईं, जब उन्हें मुबई की सड़कों पर भीख मांगते देखा गया। एक्ट्रेस का ये हाल देखकर लोग दंग रह गए। इसके बाद पुलिस ने मिताली शर्मा को हिरासत में लिया। दरअसल, ये आरोप लगा कि उन्हें सड़क पर हंगामा करने के आरोप में पकड़ा गया था। जब एक महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें हथकड़ी पहनाने की कोशिश की तो उन्होंने कथित तौर पर हमला किया और भागने की कोशिश की। बताया जाता है कि पुलिस मिताली शर्मा को अपने साथ लेकर गई तो उन्होंने खाना मांगा। एक्ट्रेस की मानसिक और शारीरिक हालत को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने उन्हें मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया।

Read more about: mitali sharma bhojpuri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X