Mahima Gupta: इस हीरोइन ने सफेद चोगा पहन टांगे दिखाती तस्वीरें पोस्ट कर, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान!

फिल्म जगत की हस्तियां री में और असल जिंदगी में एक अलग ही अंदाज में नजर आती हैं। हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा गुप्ता अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकाल वेकेशन एंजॉय करती हुई नजर आई। वे अपने फ्रेंड्स के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। लेकिन इस बीच भी महिमा गुप्ता अपने फैंस को लगातार पल-पल अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस महिमा गुप्ता ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इन तस्वीरों में वे सफेद रंग के बाथरोब में नजर आ रही हैं। महिमा इन फोटोज में कहीं ब्लैक एंड वाइट लुक में बाथरोब पहने हाथ में चाय का कप लिए जमीन पर बैठी हैं तो कहीं कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वे बाथरोब पहने अपनी टांगे फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। महिमा अपने होटल के कमरे में कुर्सी पर बैठकर अलग-अलग तरीके से पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों में एक फोटो ब्रेकफास्ट की फोटो भी उन्होंने शेयर की है जिसमें फ्रूट्स से लेकर जूस और कुछ वैरायटी के फूड भी रखे हुए हैं। इन तस्वीरों की सीरीज को पोस्ट करते हुए महिमा ने दिल का इमोजी बनाया है।
ऐक्ट्रेस महिमा बाथरोब में और बिना मेकअप के पोज देते हुए तापमान बढ़ा रही हैं। पिछले कुछ घंटों में महिमा की इन तस्वीरों को फैंस और फॉलोअर्स खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। फैंस उनकी इन फोटोज पर उन्हें गॉर्जियस, बेस्ट फिगर, हॉट, नाइस जैसे कमेंट कर रहे हैं और साथ ही फायर और दिल के इमोजी भी बना रहे हैं।
आपको बता दे, अभिनेत्री महिमा गुप्ता को 'तिज्जू भाई', 'पति पत्नी और भूतनी' और कई फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। काम के मोर्चे पर, महिमा गुप्ता जल्द ही यश कुमार और ऋचा दीक्षित की सह-अभिनीत भोजपुरी फिल्म 'पति पत्नी और भुतनी' में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन नील मणि सिंह ने किया है और वेद प्रकाश तिवारी ने इसे प्रोड्यूस किया है। हालांकि फिल्म मेकर्स ने अभी फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है।
बताते चलें महिमा गुप्ता को बेशक इंस्टाग्राम पर अभी बहुत लोग फॉलो नहीं करते लेकिन वे अपने फैंस के बीच चर्चा में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











