बोल्ड सीन पर बोली ये एक्ट्रेस, सीने पर पत्थर रख लेती हूं

लीना ने संजय भूषण पटियाला से बातचीत के दौरान कहा कि बोल्ड सीन देने के समय बहुत परेशानी होती थी।

By Shivani Varma

एक्ट्रेस लीना कपूर एक बार फिर से चर्चा में हैं। लीना की फिल्म 'वजह तुम हो' शुक्रवार को रिलीज हुई है। फिल्म में लीना ने काफी बोल्ड सीन हैं। लीना ने संजय भूषण पटियाला से बातचीत के दौरान कहा कि बोल्ड सीन देने के समय बहुत परेशानी होती थी।

bhojpuri-actress-leena-kapoor-talk-about-bold-scenes-in-movies

कई बार रीटेक करना पड़ता था। फिल्म में सीने पर पत्थर रखकर बोल्ड और बेड सीन करना पड़ता है। आज के कई बड़े एक्ट्रेस भी बेड सीन कर के आगे बढ़ी है।

इस फिल्म में बोल्ड रोल करने की वजह...

- लीना ने कहा कि यह फिल्म 'हेट स्टोरी 2 और 3 को मिलाकर बनाई गई है। फिल्म का विषय ही बोल्ड है। जिसके कारण यह फिल्म करनी पड़ी। बोल्ड सीन सभी करते हैं। यही होता है कि कोई पहले करता है तो कोई बाद में।

मां जानती तो नहीं करने देती फिल्में

लीना ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री से परिवार का कोई लेना देना नहीं था। लेकिन मेरा मन बचपन से ही फिल्मों में काम करने का होता था। पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान मां को बोल्ड सीन के बारे में नहीं बताती थी। अगर मां जानती तो नहीं करने देती। फिल्म रिलीज होने से पहले मां का निधन हो गया।

कॉलेज में चुनी गई थी मिस फ्रेशर

लीना 2013 में कालिंदी कॉलेज में मिस फ्रेशर चुनी गई थी। इसके बाद कई विज्ञापन में काम करने का ऑफर मिलने लगा। व्हिस्की, साबुन, तेल, कैलेंडर समेत कई ब्रांडों के विज्ञापन और ब्रांड एंबेसडर बनी।

मां की मौत के बाद हो गई थी परेशानी

लीना ने कहा कि संघर्ष के दिनों में मां से मदद मिलती थी। मां ही रूम का किराया दिया करती थी। जिसके कारण कोई परेशानी नहीं होती थी। लेकिन मां के निधन के बाद आर्थिक स्थिति खराब होने लगी। जिसके कारण छोटे विज्ञापन भी करने पड़े।

लड़कियों के जल्दबाजी के कारण ही होती है परेशानी

-लीना ने बताया कि मॉडलिंग और फिल्मों में कई नई लड़कियां आती है। वह चाहती है कि जल्द से सफल हो जाएं। इसको लेकर डायरेक्टर लड़कियों का मिसयूज करते हैं।

क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ था के सवाल पर लीना ने कहा कि मैं कभी भी सफलता के लिए समझौता नहीं कर सकती। यही कारण है कि मैं जल्दी सफल नहीं हो पाई।

अपने मेहनत के बल पर आगे बढ़ रही हूं। वैसे भी दिल्ली के लड़की के बारे में पता होने पर लोग थोड़ा डरते हैं। कोई भी शो और कार्यक्रम में जाने से पहले उसके बारे में पहले से अच्छी तरह से जानकारी लेती हूं।

एक्ट्रेस लीना कपूर ने फिल्म वजह तुम हो में कई बोल्ड सीन दिए है। फिल्म में आने से पहले काफी संघर्ष करना पड़ा था। कई विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X