..................... Bhojpuri Actress kajal Raghwani share her hot video on Kareena Kapoor Khan song। भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने शेयर किया इंस्टाग्राम पर हॅाट वीडियो - Hindi Filmibeat

करीना कपूर के रोमांटिक सांग पर भोजपुरी एक्ट्र्रेस काजल राघवानी का HOT वीडियो, एक दम बवाल

By Filmibeat Desk

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी फिल्मों और हिट सांग वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। काजल राघवानी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता को अपने ग्लैमर से इंस्टाग्राम पर भी लेकर आयी हैं। 31 साल की काजल राघवानी एक बार फिर से अपने लेटेस्ट तस्वीरों के साथ चर्चा में आ गई हैं।

काजल राघवानी ने इस बार अपने इंस्टाग्राम पर करीना कपूर खान और सैफ अली खान की कुर्बान फिल्म के सांग शुक्रन अल्लाह पर अपना एक सेल्फी वीडियो पोस्ट किया है। जो कि तेजी से इंटरनेट पर देखा जा रहा है। काजल राघवानी इस वीडियो में हमेशा की तरह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। कुछ घंटे पहले शेयर की गई काजल राघवानी के इस वीडियो पर फैंस हार्ट वाली इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।

kajal Raghwani

काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपनी कई सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं जो कि उनके फैंस के जरिए भेजी गई हैं। काजल राघवानी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि 2.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। कई भोजपुरी एक्ट्रेस की तरह काजल राघवानी भी इंस्टाग्राम पर रील बनाने में सबसे आगे हैं। आपको बता दें कि काजल राघवानी ने पटना से अपनी पढ़ाई पूरी की है। काजल राघवानी के हर वीडियो को करोड़ों व्यूज मिल जाते हैं।

काजल राघवानी का वीडियो

काजल राघवानी का वीडियो

वहीं काजल राघवानी एक म्यूजिक वीडियो और फिल्म के लिए आठ से 10 लाख की फीस मिलती है। यह जानकर हैरानी होगी कि काजल राघवानी ने 11 साल की उम्र से ही एक्टिंग में कदम रखा था।भोजपुरी फिल्मों से पहले काजल राघवानी मराठी और गुजराती फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार काजल राघवानी ने 50 गुजराती फिल्मों में काम किया है।

खेसारी के साथ काजल राघवानी

खेसारी के साथ काजल राघवानी

लेकिन लोकप्रिय और स्टारडम काजल राघवानी को केवल भोजपुरी सिनेमा से ही मिला है। काजल राघवानी की जोड़ी सबसे अधिक जोड़ी केवल खेसारी लाल यादव के साथ ही पसंद की जाती है। हाल ही में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का सांग होठवा चूम ले रिलीज हुआ। इस गाने को अभी तक 2 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है। कुछ दिन पहले खेसारी लाल यादव और काजल के बीच विवाद की खबर भी सामने आयी थी।

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की अदा

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की अदा

यह भी रिपोर्ट सामने आयी थी कि काजल राघवानी ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा था कि एक मंच पर से खेसारी ने यह कहा कि मैं धोखेबाज हूं। हम दोनों की जोड़ी पर्दे पर एक साथ नहीं दिखेगी। ऐसा मालूम होता है कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी फिर से भोजपुरी सिनेमा के प्रेमियों के लिए वापस आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X