..................... Bhojpuri actress Kajal Raghavani alleged that Pawan Singh forced kissing scene, video goes viral - Hindi Filmibeat

'मुझसे जबरदस्ती किसिंग सीन करवाया..' भोजपुरी एक्ट्रेस ने पवन सिंह को लेकर किया घिनौना खुलासा!

kajal raghwani pawan singh

Kajal Raghwani Kissing Scene- भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित हीरोइन काजल राघवानी इस वक्त खबरों का हिस्सा है। उन्होने कुछ ऐसे राज खोले हैं जो कि आपको हैरान करने वाले हैं।

इंडस्ट्री कोई भी हो लेकिन अक्सर कई तरह की बातें सामने आती हैं। चाहें वो हीरोइन के साथ कास्टिंग काउच की घटना हो या फिर स्क्रिप्ट का बदलना।

इस वक्त भोजपुरी इंडस्ट्री से कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको झकझोरने वाला है। काजल राघवानी ने बताया है कि कैसे बिना किसी स्क्रिप्ट के ही किसिंग सीन किया गया था और वो जबरदस्ती हुआ था।

क्या बोलीं काजल राघवानी?

काजल इस दौरान एक इंटरव्यू में थीं और ये वीडियो काफी पुराना है। काजल ने कहा, ''मूवी में कहीं भी किसिंग सीन नहीं था। मुझसे वो जबरदस्ती करवाया गया। मैं रोई भी। मैने बोला सॉरी सर मैं नहीं कर सकती। मैने डायरेक्टर से, प्रोड्यूसर और पवन जी से भी रिक्वेस्ट की प्लीज पवन जी मुझे नहीं करना है। मैं नहीं कर पाऊंगी क्योंकि फैमिली में समस्याएं हो जाएंगी।

पवन जी गाली गलौज करके वैनिटी में चले गए और बोले शूटिंग ही नहीं होगा, सीन नहीं करूंगा मैं। तब मैने मजबूरन किसिंग सीन की, तब मन से एक ही चीज निकलती है कि क्या इन लोगों के घर में बेटियां नहीं है। ये लोग जो मां, बहन के किरदार करने आते हैं उनको तक नहीं छोड़ते हैं। घिन आती है मुझे।''

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो पर लोगों ने कई तरह का रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''पवन सिंह के साथ छलकता हमरो जवनियां ,करवा रही थी तब।'' एक ने लिखा, ''मजबूरी क्यों आप फिल्म छोड़ देती क्या हो जाता एक फिल्म नहीं करती।'' एक ने लिखा, ''ये गलत बोली है काम नहीं मिल रहा है इसलिए सबको गलत ठहरा रही हैं।'' एक ने लिखा, ''तो हीरोइन बनी ही क्यू रही इतनी सती सवित्री थी तो।'' आप देखिए काजल का ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: kajal raghwani pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X