Harshika Poonacha:भोजपुरी के बाद अब कन्नड़ की हॉरर थ्रिलर फिल्म थायथा में नजर आएगी ये हसीना, टीजर देखें यहां!

भोजपुरी सिनेमा के सितारे ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि मलयालम, कन्नड़ जैसी अन्य भारतीय भाषाओं में भी पैर पसार रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस हर्षिका पूनाच्चा की कन्नड़ हॉरर फिल्म THAYTHA की टीजर रिलीज हो गया है। इस बात की जानकारी खुद हर्षिका ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को दी।
THAYTHA हॉरर फिल्म में हर्षिका पूनच्चा के साथ शाहिद, साधु कोकिला, लाया कोकिला, सिमरन केएच, कार्तिक शर्मा शोभराज जैसे कई और सितारे भी मौजूद हैं।
शाहिद म्यूजिक द्वारा निर्मित इस फिल्म का डायरेक्शन किया है लाया कोकिला ने।
झंकार म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस फिल्म का टीजर पिछले सप्ताह रिलीज किया गया था। टीजर में साफ देखा जा सकता है कि हर्षिका पूनच्चा अपने कुछ दोस्तों के साथ बुरी आत्मा से लड़ रही है और एक-एक करके उनके सभी दोस्त मारे जा रहे हैं। टीजर देखकर साफ कहा जा सकता है कि फिल्म बेहद डरावनी होने वाली है।
इस टीजर को यूट्यूब पर 12 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। फैंस और फॉलोअर्स इस टीजर पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। एक ओर जहां वे थायथा मूवी की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यूजर्स लिख रहे हैं, पूरी टीम को बधाई, जिसने इस फिल्म के लिए प्रयास किया, यह टीज़र दिखाता है कि हमारा कन्नड़ फिल्म उद्योग हमेशा अन्य भाषाओं से अलग है, एक बार फिर मैं पूरी टीम को शानदार काम के लिए शुभकामनाएं देता हूं❤🎉।
एक अन्य यूजर ने लिखा, इस फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली रोजा द्वारा ऐसा नर्वस कर देने वाला चिलिंग एक्ट, जिसने अपनी भूमिका को बेहतरीन रूप से चित्रित किया है। उनके प्रयासों की जितनी सराहना करें, कम है और उन्हें और पूरी टीम को शुभकामनाएं 😊👍।
एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे लगता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी। बहुत लंबे समय के बाद कोई अच्छा टीज़र देखा। हमें कन्नड़ फिल्म उद्योग में एक और हॉरर फिल्म मिली है ❤ थायथा टीम के लिए शुभकामनाएं 🥰🥰।
सोशल मीडिया पर तो फिल्म के टीजर ने खूब चर्चाएं बटोर ली हैं। अब देखना होगा कि भोजपुरी एक्ट्रेस हर्षिका पूनच्चा कन्नड़ फिल्मों की दुनिया में क्या धमाल मचाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











