गुंजन पंत को साकिब टाइम्स अवॉर्ड से नवाजा गया
भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा गुंजन पंत को पिछले दिनों साकिब टाइम्स मीडिया अवॉर्ड के दौरान अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा गुंजन पंत को पिछले दिनों साकिब टाइम्स मीडिया अवॉर्ड के दौरान अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड पाकर गुंजन काफी खुश हैं। हाल ही में दोहा में हुए लाइव शो के दौरान शामिल हुई गुंजन ने सभी दोहावासियों का दिल जीत लिया।

इस लाइव शो के दौरान गुंजन, सुपरस्टार रवि किशन के साथ धमाल मचाते नजर आईं। गुंजन और रवि किशन को एक साथ स्टेज पर परफॉरमेंस करते देख दर्शको ने काफी तालियां और सीटी बजाकर उनका स्वागत किया।
भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुकी गुंजन अब बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने को तैयार हैं। गुंजन ने हाल ही में अपनी हिंदी फिल्म 'अपरचित शक्ति' की शूटिंग पूरी की है जिसमें उनके अपोजिट जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव नजर आएंगे।
इस फिल्म में गुंजन और राजपाल यादव का रोमांस भी दर्शाया गया है। 'अपरचित शक्ति' के बाद गुंजन जल्द अपनी दूसरी हिंदी फिल्म 'इश्कवार' की शूटिंग शुरू करेंगी जिसमे बॉलीवुड का कोई जाना-पहचान चेहरा गुंजन के अपोजिट नजर आएगा।


Click it and Unblock the Notifications