शादीशुदा पवन सिंह संग इस भोजपुरी हसीना का चल रहा अफेयर? बोलीं- मैंने उनको आई लव यू...

Dimple Singh On Dating Rumours With Pawan Singh: डिंपल सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपने बेबाक अंदाज की वजह से पसंद की जाती हैं। वैसे तो वह कई भोजपुरी सितारों के साथ में काम कर चुकी है, इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव का भी नाम शामिल है। हालांकि अक्षय पवन सिंह के साथ में उनकी डेटिंग की खबर आती रहती है।
अब हाल ही में डिंपल सिंह ने एक पॉडकास्ट के दौरान पवन सिंह के साथ में अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर बात की है। बता दे कि इन सभी खबरों को उन्होंने जानकारी दिया है और कहा है कि वह पवन सिंह की काफी इज्जत करती हैं। डिंपल ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मेरा उनसे अफेयर है। खाया पिया तो कुछ नहीं, गिलास तोड़ा बारह आना। इन सब चीजों में कोई भी सच्चाई नहीं है।"
डिंपल ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैंने कभी भी उनको इस नजर से नहीं देखा है। मैंने कभी भी उनको आई लव यू नहीं कहा और मैं किसी को भी ऑन कैमरा आई लव यू नहीं कहती हूं। मैंने पवन सिंह को भी सामने से आई लव यू नहीं कहा है और मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं। मैं उनके सामने हमेशा खड़ी भी रहती हूं।"
डिंपल सिंह ने आगे बताया कि "भले ही सामने वाला खड़ा है या फिर नहीं। लेकिन उनके साथ में प्यार वाला एंगल कभी हो नहीं पाया और अफेयर की खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है।" एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह तीन से चार साल से सिंगल है।
डिंपल ने इस बात का भी खुलासा किया कि जब काराकाट से पवन सिंह ने चुनाव लड़ा था तो वह प्रचार में नजर क्यों नहीं आई थी? दरअसल आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान कई सारी हसीनाओं ने पवन सिंह को सपोर्ट किया था। हालांकि डिंपल की माने तो पवन सिंह ने उनको काराकाट बुलाया ही नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications











