भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने बीच सड़क पर काटा बवाल, प्रोड्यूसर को जमकर दी गालियां, Video!

Bhojpuri actress Anjana singh

Bhojpuri Actress Anjana Singh Fight with Producer- भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अंजना सिंह का एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस भी हैरान क्योंकि वो बीच सड़क पर प्रोड्यूसर के स्टाफ से बदतमीजी और हाथापाई करती दिख रही हैं।

दरअसल अभिनेत्री ने बीच रोड पर ये हाई वोल्टेज ड्रामा सिर्फ इसलिए कर दिया था क्योंकि होटल में कमरा नहीं बुक किया गया था। झड़प के दौरान किसी ने अभिनेत्री का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था और इंटरनेट पर डाल दिया था।

अंजना सिंह को अंदाजा भी नहीं था कि वो रातोंरात इस तरह से वायरल होने वाली है। कहा जा रहा है कि अंजना सिंह की तीखी नोक झोंक हुई थी और मामला काफी बढ़ गया था।

बस्ती में कर रहीं थीं शूटिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री 30 अप्रैल को बस्ती पहुंची थीं और यहां उनकी फिल्म की शूटिंग होनी थी। इस दौरान जो होटल बुक होना था वो मालवीय रोड में हैं। काम खत्म करके जब अंजना सिंह होटल में पहुंची तो पता चला कि किसी तरह का कोई कमरा वहां उनके लिए नहीं बुक किया गया है।

ऐसे में उनका पारा सातवें आसमान में चला गया। इस दौरान उनके साथ प्रोडक्शन हाउस की टीम थी जिसके साथ उनकी झड़प हुई थी। कहा जा रहा है कि अंजना ने टीम के साथ बदसुलूकी की और दोनों पक्षों में जमकर गाली गलौज हुई थी। इसके अलावा अंजना ने एक टीम मेंबर के कॉलर पकड़ा और धक्का दे दिया था।

प्रोड्यूसर रजनीश ने कही ये बात

वायरल हो रहे वीडियो में प्रोड्यूसर रजनीश कह रहे हैं कि, 'आपने गालियां दी हैं, मां बहन की गालियां।' बता दें कि अंजना ने उनसे कहा था कि, 'जब तुमको काम ही नहीं आता है तो बुलाया ही क्यों था। तुमने मेरे ऊपर हाथ कैसे उठाया।' वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के भी अपने अपने विचार हैं। देखने वाली बात होगी कि मामला कैसा शांत होता है।

More from Filmibeat

Read more about: bhojpuri actress anjana singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X