Video भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का 'आओ हुजूर सांग' पर कातिलाना अंदाज, फैंस ने बोला आग
भोजपुरी सुपरस्टार एक्ट्रेस और बेहतरीन सिंगर के तौर पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान जमा चुकी हैं अक्षरा सिंह। अक्षरा सिंह की लोकप्रियता क्या है इसका असर उनकी फिल्मों और एक सांग के हिट होने से ही पता चल जाता है। हाल ही में अक्षरा सिंह ने छठ पर अपना गीत बड़ा भाग पवंले बाड़े रिलीज किया।
इस वीडियो में अक्षरा सिंह ने जिस तरह से समाज में चल रहे छुआछूत के विषय को उजागर किया है उसकी काफी सराहना की गई। एक तरफ भोजपुरी सिनेमा की क्वीन बन कर राज कर रही हैं अक्षरा सिंह तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस फोटोशूट और सांग वीडियो को लेकर भी अक्षरा छाई रहती हैं।

अक्षरा सिंह ने बिग बॅास ओटीटी से आने के बाद अपना वजन काफी कम कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने बैक टू बैक अपना कई फोटोशूट करवाया है। जहां पर उनकी अदा और ग्लैमर देख हर किसी की बोलती बंद हो गई है।

अक्षरा सिंह का ग्लैमरस लुक
अक्षरा सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह करीना कपूर की मां बबिता कपूर के सांग पर अदा दिखा रही हैं। ग्रीन रंग के ड्रेस में अक्षरा सिंह का स्टाइल और और ऊपर से आओ हुजूर तुमको सांग का बैंकग्राउट उनकी खूबसूरती को अधिक निखार रहा है। इस ग्रीन रंग के ड्रेस के साथ अक्षरा सिंह ने मैचिंग ईयर रिंग्स और ज्वैलरी भी पहन रखी है।

अक्षरा सिंह के इंस्टाग्राम पर 3.7 मिलियन फॅालोअर्स
अक्षरा सिंह की बॅालीवुड सांग पर यह अदा देख फैंस उनके रूप की तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक देखी जाती हैं। अक्षरा सिंह के इंस्टाग्राम पर 3.7 मिलियन फॅालोअर्स हैं।

अक्षरा सिंह की इंस्टाग्राम पर दुनिया
अक्षरा सिंह आए दिन अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने प्रोफेशन और निजी जिंदगी से जुड़े कई वीडियो पोस्ट करके के साथ फैंस के साथ लाइव आकर बात भी करती हैं। सबसे अधिक एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस हैं अक्षरा सिंह। अपने माता-पिता के साथ भी काफी फनी वीडियो बनाकर अक्षरा सिंह पोस्ट करती हैं।

बिग बॅास 15 में अक्षरा सिंह की होगी एंट्री?
मीडिया रिपोर्ट अनुसार बिग बॅास ओटीटी के लिए भी हर वीक के लिए अक्षरा सिंह को सबसे अधिक फीस दी गई थी। रिपोर्ट अनुसार अक्षरा सिंह को हर वीक बिग बॅास ओटीटी के लिए 4 से 5 लाख की फीस दी गई थी। जो कि बाकी के कंटेस्टेंट के मुकाबले सबसे अधिक रही है। यहां तक दबंग होने के कारण बिग बॅास 15 में भी अक्षरा सिंह के फैंस कई बार उन्हें लाने की मांग कर चुके हैं।
देखिए भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का यह Hot वीडियो


Click it and Unblock the Notifications











