Bhojpuri Actress Monalisa : फैंस की सुनी पुकार, भोजपुरी सिनेमा में वापसी के लिए तैयार हुई ये हसीना, लेकिन...

भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुकी मोनालिसा ने बिग बॉस के दसवें सीजन में काम करने के बाद भोजपुरी सिनेमा को गुड बाय बोल दिया था और वे टीवी इंडस्ट्री में काम करने लगी थीं। हालांकि मोनालिसा के फैंस और फॉलोअर्स उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं और उन्हें समय-समय पर वापस आने की रिक्वेस्ट करते नजर आते हैं। हालांकि अपने फैंस को निराश ना करते हुए मोनालिसा अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़ी रहती हैं। लेकिन लगता है कि अपनी फैंस की पुकार सुन मोनालिसा का दिल पिघलने लगा है।
जी हां, हाल ही में मोनालिसा ने सिनेमा भोजपुरी सिनेमा में कमबैक करने के लिए हामी भर दी है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने फिल्म मेकर्स के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। दरअसल ,मोनालिसा का मानना है कि बिग बॉस के दसवें सीजन के बाद वे सिर्फ भोजपुरी स्टार ही नहीं बल्कि नेशनल स्टार बन गई है और उन्हें अब हर कोई जानता है।
ऐसे में वे भोजपुरी फिल्मों से ही नहीं, बल्कि गानों से भी दूर हो गई थीं। हालांकि उनके फैंस उनके पुराने गानों को शेयर कर और सुनकर उन्हें याद करते रहते थे। बहरहाल, खबरों के मुताबिक, मोनालिसा का मानना है कि यदि कोई फिल्ममेकर उन्हें कोई दमदार रोल दे या फिर कोई दमदार ऑफर करेंगे और अभिनय के लिए मोटी रकम देंगे तभी वे भोजपुरी सिनेमा में कमबैक करेंगी। हालांकि अभी तक उनके किसी भी नए भोजपुरी प्रोजेक्ट की चर्चा नहीं है और ना ही किसी फिल्ममेकर की तरफ से कोई बयान आया है। पर दर्शक बेसब्री से मोनालिसा को भोजपुरी फिल्मों में देखना चाहते हैं।
दरअसल, मोनालिसा आजकल कलर्स टीवी के शो बेकाबू का प्रमोशन करती हुई भी दिख रही है जिसमें वे यामिनी का किरदार निभाती नजर आएंगी। बेकाबू सीरीज के प्रमोशन के लिए मोनालिसा अपना इंस्टाग्राम का भी इस्तेमाल कर रही हैं और इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज और फोटोस भी उन्होंने पोस्ट किए हैं।
एकता कपूर के इस शो में आने के बाद मोनालिसा की डिमांड और भी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में मोनालिसा की भोजपुरी सिनेमा में कम बैक करवाना और डायरेक्टर्स द्वारा उन्हें मोटी रकम देना बहुत महंगा पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











