Anara Gupta: भोले की भक्ति में लीन हुई ये एक्ट्रेस, फिल्मों के बजाय भजनों में हो रही है मस्त!

भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस अनारा गुप्ता को देखकर लगता है कि जैसे उन्होंने भोजपुरी सिनेमा से संन्यास लेकर अपना रूख भक्ति की ओर कर लिया है।
जी हां, हाल ही में नवरात्रों के मौके पर एक्ट्रेस Anara Gupta ने नव दुर्गा के नौ रूपों को ध्यान में रखते हुए नौ अलग-अलग भजनों में अपनी भक्ति दिखाई थी। भार्गव एंटरटेनमेंट द्वारा मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों के भजन नवरात्रि के मौके पर रिलीज किए गए थे जिन्हें अनारा गुप्ता पर फिल्माया गया था।
लेकिन बात यहीं तक नहीं थी बल्कि आज अनारा गुप्ता का एक और वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है जिसमें वे भोलेनाथ यानी भगवान शिव की भक्ति में लीन दिख रही हैं। ये वीडियो भी भार्गव भक्ति के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और इस भजन का नाम है पालनहार है भोले।
इस वीडियो सॉन्ग में अनारा गुप्ता आर्टिस्ट है। इससे गाया है खुशबू श्री ने और लिरिक्स दिए हैं अमिताभ रंजन ने। अनारा गुप्ता की यं वीडियो देख कर लग रहा है कि उन्होंने या तो भोजपुरी सिनेमा से संन्यास ले लिया है या उनका भार्गव एंटरटेनमेंट के साथ टाई-अप हैं जिसके दौरान वे भजनों में बतौर आर्टिस्ट दिखाई देंगी।
हालांकि अनारा गुप्ता के फैंस को उनका ये भक्तिमय रूप भी पसंद आ रहा है। उनके नए भजन पालनहार है भोले को तीन हजार से अधिक लोग यूट्यूब पर देख चुके हैं और कई इसे लाइक भी कर चुके हैं। साथ ही बहुत से फैन इस भजन पर हर हर महादेव, जय माता दी, और नाइस जैसे कमेंट भी करते हुए नजर आ रहे हैं।
अनारा गुप्ता के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर नजर डाले तो उनका यह अकाउंट उनके भजनों से भरा हुआ है।
इन सबके अलावा अनारा गुप्ता ने हाल ही में अपनी एक और तस्वीर इंडियन आउटफिट में शेयर की थी जिसमें वह रेड साड़ी में नजर आ रही है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था, हम अपने इख़्तियार की हद से गुजर गए, चाहा तुम्हें तो प्यार की हद से गुजर गए,❤️।
वहीं दूसरी ओर प्रोफेशनल लाइफ से अलग अपने फैंस को अपना फ़िल्मी अंदाज़ दिखाते हुए अनारा बॉलीवुड गाने पर इंस्टा रील पर भी बनाते हुए नजर आईं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे 'नदियों पार' बॉलीवुड गाने पर प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











