रीयल लाइफ में शादी को तैयार हैं अनारा गुप्ता
अभिनेत्री अनारा गुप्ता अब फिल्म के साथ अपना प्रोडक्शन शुरू करने वाली हैं। जिसमें वह टीवी सीरियल, सिनेमा और नारी प्रधान कहानियों को लेकर बेब सीरिज शुरू करेगी। भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्री अनारा गुप्ता इन दिनों लखनऊ में फिल्म 'मोहब्बत' की शूटिंग में काफी व्यस्त है।

इस फिल्म में अनारा विदेश में रहने वाली डाक्टर लिंडा का रोल कर रही है। जो हीरोइन का इलाज करने आती है। इस फिल्म में अपने रोल के बारे में अनारा कहती है 'इस तरह का पहला रोल मैं कर रही हूं। यह ग्रे-शेंड्स रोल है। इसे पूरी तरह से विलेन जैसा नहीं कहा जा सकता है। यह निगेटिव और पौजिटिव सोंच का मिलाजुला रूप है।
कृष्णा एंटरटेनमेंट व लक्ष्मी मूवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म मोहब्बत की शूटिंग इन दिनों लखनऊ में की जा रही है। इस फिल्म में अनारा के साथ प्रदीप पांडेय चिंटू, काजल यादव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इस फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण माया यादव और हरीश चंद्र कन्नौजिया द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म के पहले अनारा ने फिल्म 'मिलन संजोग' की शूटिंग गुजरात के राजपिपला में पूरी की है।
अनारा की बहुत जल्द हिंदी फिल्म भी प्रदर्शित की जानेवाली है जिसके पोस्ट-प्रोडक्शन का काम इन दिनों किया जा रहा है और बहुत जल्द फिल्म के नाम की घोषणा की जाएगी।
फिल्मी करियर से अलग अनारा अपने पर्सनल लाइफ में भी नई खुशखबरी देने वाली हैं। अगले साल वह शादी करने की तैयारी में है। उनके होने वाले पति पॉलटिक्स में है। अनारा कहती है 'कुछ दिन काम से ब्रेक लेकर शादी की तैयारी करने और जीवन के हसीन पलो को देना चाहती हूं।
मेरी इच्छा है कि मैं पूरी तरह से भारतीय रीतिरिवाजों, रस्मों और पहनावा को साथ लेकर शादी करू।' शादी के बाद काम से कुछ दिन का ब्रेक लेकर अनारा मालदीव जाना चाहती है। वहां के हसीन नजारे अनारा को बहुत पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications
