'मुझे बस बच्चा चाहिए, किसी से भी शादी कर लूंगी..' भोजपुरी एक्ट्रेस को चढ़ा बेबी फीवर, हर हाल में बनना है मां

Bhojpuri Actress want Baby- भोजपुरी इंड्स्ट्री में शादीशुदा होने के बाद भी अफेयर का होना काफी आम सा हो गया है। कई सितारें हैं जिनका नाम शादी के बाद भी हीरोइनों से जुड़ता है। लेकिन अब एक एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है जो कि अब शादी को लेकर सिर्फ इसलिए उत्सुक है क्योंकि उनको हर हाल में बच्चा चाहिए।
जी हाँ, इंटरव्यू के दौरान उन्होने खुद खुलासा किया है और कहा कि वो किसी से भी शादी कर सकती है बस उनको बच्चे की तलब है। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की जो कि अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। वो इस वक्त किसी से भी शादी करने के लिए तैयार हैं।
आम्रपाली दुबे को बच्चा चाहिए
भोजपुरी हसीना का कहना है, ''आज कल ना सबसे बड़ी दिक्कत लाइफ में हो रही है। मुझे शादी करनी है, हसबैंड के लिए बिल्कुल नहीं करनी है। मुझे आज कल ना बेबी फीवर चढ़ा हुआ है। मेरी इंस्टाग्राम फीड, मेरी फेसबुक फीड.. सबकुछ छोटे छोटे बच्चों की वीडियोज से भर चुका है। मैं जब फैमिली के फंक्शन्स में जाती हू्ं तो मेरे कजिन्स के सारे बच्चे बुआ मासी करते हैं। मैं इतना ज्यादा बेबी फीवर में चल रही हूं कि मेरे घर वाले लाकर दें और कहें कि इससे शादी कर लो मैं कर लूंगी। मैं देखूंगी भी नहीं कौन है, बस मुझे बच्चा चाहिए। मैं सेट पर भी रहती हूं तो बच्चों से खेलती रहती हूं। बच्चे आसपास रहें तो मेरा कभी दिमाग गर्म नहीं होगा मैं खुश रहूंगी।''
निरहुआ से सीक्रेट शादी?
आम्रपाली दुबे का नाम अक्सर दिनेश लाल यादव निरहुआ से जोड़ा जाता है। पहले इन दोनों की कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो चुकीं हैं कि लोगों के लगता है कि दिनेश लाल यादव के साथ आम्रपाली गुपचुप शादी कर चुकी हैं।
हालांकि इसको लेकर ना तो निरहुआ और ना ही आम्रपाली ने किसी तरह कभी रिएक्शन दिया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications
