अक्षरा आपसे बहुत प्यार करती है... आम्रपाली के बार-बार रोकने पर भी पवन सिंह ने रचाई थी शादी, फोन पर बताई वजह

Bhojpuri News

Bhojpuri News: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और पावर स्टार पवन सिंह एक दूसरे से कितना प्यार करते थे इस बात की खबर को पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री को है, दोनों के प्यार के किस्से भी हर एक को पता थे। लोग कहीं ना कहीं यह समझ चुके थे कि अब दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे, लेकिन फिर अचानक लुक ऐसा हुआ जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए। ना सिर्फ फैन्स के बल्कि भोजपुरी स्टार्स भी यह खबर सुनकर हैरान रह गए।

आम्रपाली ने की रोकने की कोशिश

दरअसल हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में आम्रपाली दुबे उन दिन को याद करती हैं जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए थे। आम्रपाली दुबे कहती हैं कि सभी जानते थे उनके रिश्ते के बारे में, लेकिन फिर अचानक से एक दिन खबर मिली की पवन सिंह शादी करने जा रहे हैं वो भी बलिया में। इस बात की जानकारी किसी को नहीं थी। हम में से भी किसी के पास कोई शादी का न्योता नहीं आया था जैसे ही मुझे यह खबर मिली मैं खुद को रोक नहीं पाई और मैंने तुरंत अक्षरा को कॉल किया।

पवन सिंह ने बताई शादी की वजह

अक्षरा ने फोन उठाया वह बिल्कुल भी ठीक नहीं थीं वह पूरी तरह से टूट चुकी थीं। उन्होंने कहा कि हां, पवन जी शादी कर रहे हैं। मैंने तुरंत ही अक्षरा का फोन काटा और पवन जी को कॉल करना शुरू कर दिया, लेकिन उन्होंने मेरा फोन नहीं उठाया। तो मैंने बार-बार फोन किया। कई बार कॉल करने के बाद पवन सिंह से बात हुई मैंने उनको बोला कि आप ये क्या और क्यों कर रहे हैं ? अक्षरा आपसे बहुत प्यार करती है। आम्रपाली ने काफी देर तक पवन सिंह को समझाती रहीं, लेकिन फिर भी पवन सिंह ने चुप्पी साधी रखी। उसके बाद पवन सिंह ने कहा कि मेरे लिए मेरी मां की खुशी से बढ़कर कुछ भी नहीं है। जो भी वो कहेंगी वो मैं करूंगा। हालांकि आपको बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते भी अच्छे नहीं हैं बार-बार पवन सिंह की पत्नी अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर गुहार लगाती नजर आती हैं।

Read more about: pawan singh akshara singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X