अक्षरा सिंह की इंस्टाग्राम और यूट्यूब से कमाई जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन! एक पोस्ट के लिए लेती हैं मोटी फी

अक्षरा सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन अक्षरा सिंह की निजी जिंदगी काफी ज्यादा उथल-पुथल से भरी रही। बता दें कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रही है। अक्षरा सिंह ने खुद इस बारे में बात करते हुए कहा था कि वह पेड प्रमोशंस के जरिए भी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं।
दरअसल, कुछ वक्त पहले अक्षरा सिंह ने यूट्यूबर पर और पत्रकार शुभांकर मिश्रा के साथ एक इंटरव्यू साझा किया था। यहां पर अभिनेत्री ने अपनी जिंदगी को लेकर कई सारी बातें बताई। यहां पर उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मुलाकात पवन सिंह से हुई। कैसे अभिनेत्री को उनसे प्यार हुआ और उन पर एक्टर अत्याचार किया करते थे। इसके बाद अभिनेत्री डिप्रेशन का शिकार हुई और कैसे वहां से निकलकर मजबूती के साथ खड़ी हुई। इसके अलावा उन्होंने अपनी कमाई को लेकर भी खुलासा किया।
इस इंटरव्यू के दौरान शुभांकर मिश्रा ने अक्षरा सिंह से सवाल किया कि वह इंस्टाग्राम पर पेड प्रमोशन करती हैं? जिस पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि हां। अक्षरा सिंह ने आगे कहा कि यूट्यूब पर एक दो पोस्ट का वह 8 से 10 लाख ले लेती है। लॉकडाउन के वक्त उन्होंने यूट्यूब चैनल शुरू किया और उसी से उनकी रोजी-रोटी चल रही थी। जब अक्षरा सिंह से पूछा गया कि इंस्टाग्राम स्टोरी का आप कितना चार्ज लेती हैं तो इस पर अभिनेत्री ने कहा कि एक पोस्ट का तीन से 3.5 लाख का चार्ज लेती है।
इसी इंटरव्यू में आगे अक्षरा सिंह ने यह भी बताया कि जब वह इंडस्ट्री में आई थी तो उनके पिता की तरफ से परिवार के जो भी लोग थे वह बिल्कुल ना खुश थे। उनके लिए यह एक तरीके का झटका था। ऐसा इसीलिए क्योंकि बुआ और बड़े पापा के बेटे भी सब पढ़ लिखकर कुछ ना कुछ बन गए थे। अक्षरा सिंह का अभिनेत्री बनना उन्हें पसंद नहीं आया और इसीलिए उनके रिश्तेदार बेहद ही कम है।


Click it and Unblock the Notifications













