भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी बोले- 50 लाख दो वरना...

Bhojpuri actress Akshara Singh Received Death Threat: भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों जमकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। कभी उनकी दिल जीत लेने वाली रील वायरल होती है तो कभी उनके बयान चर्चाओं में आ जाते हैं, लेकिन फिलहाल तो एक्ट्रेस बुरा फंस गई हैं।
जी हां, हाल ही में अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने उन्हें 50 लाख रुपये की मांग भी की है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर दी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक अक्षरा सिंह से 50 लाख रुपये की मांगी की है और अगर वह नहीं देती हैं तो आरोपियों का कहना है कि वह उन्हें जान से मार देंगे। यह मामला 2 दिन पहले 11 नवंबर को बताय जा रहा है।
अक्षरा सिंह का कहना है कि 11 नवंबर की रात 12 बजकर 20 मिनट पर उन्हें किसी का फोन आया था। फोन पर उन्हें पहले कई तरह की गालियां दी गईं। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि अगर 2 दिनों के अंदर रकम नहीं दी गई तो उन्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा। एक्ट्रेस ने इस बारे में सबसे पहले पुलिस को इत्तला किया।
एक्ट्रेस के कॉल हो रहे हैं ट्रेस
एक्ट्रेस ने बिहार की राजधानी पटना दानादार पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस रिपोर्ट के बाद से एक्ट्रेस के कॉल ट्रेस किए जा रहे हैं। वहीं जान से मारने की धमकी मिलते ही एक्ट्रेस ने अपनी सुरक्षा की भी मांग की है।
भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं अक्षरा सिंह
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उनका नाम पवन सिंह के साथ जोड़ा गया था। बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस पवन सिंह के बच्चे की मां बनने वाली थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने इन बातों को एक अफवाह बताया है। अक्षरा सिंह की गिनती भोजपुरी की महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में की जाती है।


Click it and Unblock the Notifications