बलिया के मेले में डांस करने गईं अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में मचा हंगामा, लड़कों ने तोड़ीं कुर्सियां, VIDEO

Akshara Singh

Bhojpuri actress Akshara Singh Program Ruckus: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी हसीना अक्षरा सिंह अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनके लुक्स और अदाओं के तो फैन्स दीवाने हैं। उनके म्यूजिक वीडियो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं।

बलिया में अक्षरा सिंह का चला जलवा
बता दें कि अक्षरा सिंह इवेंट्स में भी जाया करती हैं। भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह के डांस को देखने के लिए भारी भीड़ देखी जा सकती है। बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह का डांसिंग इवेंट बलिया में हुआ था, इस दौरान उन्होंने भोजपुरी गानों पर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर गाने आज की रात... पर भी उन्होंने जमकर ठुमके लगाए।

अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां
डार्क पिंक कलर की ड्रेस पहने अक्षरा सिंह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। उनके डांस फैन्स को दीवाना भी बना रहा था, लेकिन अचानक से उनके इवेंट में लड़ाई हो गई। माना यह जा रहा है कि दर्शकों के पसंद के गाने पर डांस ना करने की वजह से यह लड़ाई शुरू हुई थी। लोगों ने इस दौरान कुर्सियों को उठाकर पटकना शुरू कर दिया था। बात इतनी बढ़ गई थी कि पुलिस को बीच में आकर मामला शांत करवाना पड़ा था।

पुलिस ने शांत करवाया मामला
हालांकि पुलिस ने जल्द ही इस लड़ाई को शांत करवाया था, लेकिन अक्षरा सिंह का यह इवेंट भी पहले की तरह खराब हो गया था और अक्षरा को बीच में ही कार्यक्रम छोड़ना पड़ा था।

पिछली बार भी हो चुकी है लड़ाई
आपको बता दें कि इससे पहले भी अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में लड़ाई हो चुकी है। सितंबर के महीने में भी अक्षरा सिंह आजमगढ़ में परफॉर्म करने गई थीं, लेकिन वहां भी उनके इवेंट में जमकर लड़ाई हुई दर्शकों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी। इस दौरान एक्ट्रेस को बीच में ही कार्यक्रम रोक कर घर लौटना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X