अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज, हॉट पैंट और टॉप में लगाए जबरदस्त ठुमके- देखें वीडियो
करण जौहर के शो बिग बॉस ओटीटी से भोजपुरी फेम अक्षरा सिंह आउट हो चुकी हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बेशक बिग बॉस में कमाल न दिखा पाई हो लेकिन बाहर आते ही उन्होंने नए गाने से धमाल मचा दिया है। अक्षरा सिंह का धमाकेदार नया गाना लॉन्च हो चुका है जिसमें वह सेक्सी अदाओं से फैंस को अट्रैक्ट करती दिख रही हैं।
अक्षरा सिंह ने नए गाने के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अक्षरा सिंह के नए भोजपुरी गाने का नाम है मेरा वाला गाना। इस गाने में हॉट पैंट पहने और हॉट टॉप में वह गजब की अदाओं से लोगों को इंप्रेस कर रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा सिंह का गजब का डांस भी देखने को मिला है।

अक्षरा ने इस गाने को शेयर करते हुए लिखा, अगर आपको रील्स बनाने का शोक है तो मेरे नए गाने पर बनाए। मैं आप सभी को बहुत मिस कर रही हूं। कला को बहुत पसंद करती हूं। चलिए शुरू हो जाइए इस नए गाने पर अपनी रील्स बनाने के लिए। नई रील्स को फैंस अक्षरा के साथ टैग भी कर सकते हैं।
अक्षरा सिंह के इस नए गाने की बारे में बात करें तो इस गाने का नाम है मेरा वाला गाना। जिसे अक्षरा सिंह ने खुद गाया है। गाने के बोल जाहिद अख्तर ने लिखे हैं। वहीं विनय विनायक ने म्यूजिक दिया है। गाने के प्रोड्यूसर राजेश गुप्ता है और लेबर नुपुर ऑडियो है।

गाने के व्यूज
ये गाना 6 सिंतबर को रिलीज हुआ है। गाने के व्यूज भी काफी अच्छे हैं। लंबी गाड़ी और शानदार कॉस्ट्यूम का इस्तेमाल किया गया है। फैंस के लिए इस गाने के बोल भी काफी अट्रैक्ट करने वाले हैं। गाने के बोल बिल्कुल सोशल मीडिया जगत के लिए परफेक्ट लगते हैं।

काफी पॉपुलर हो रहा
एक दिन के अंदर मेरे वाला गाना वीडियो पर यूट्यूब पर 3 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके है। इसका मतलब ये है कि ये गाना काफी पॉपुलर हो रहा है।

बिग बॉस ओटीटी में लिया हिस्सा
हाल में ही अक्षरा सिंह ने बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लिया। उनसे फैंस को काफी उम्मीदें थी। वह कई हफ्ते तो यहां टिकी लेकिन हाल में ही वह शो से बाहर हो गई।

सोशल मीडिया क्वीन
अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर भोजपुरी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें लाखों यूजर्स फॉलो करते हैं और उनके पोस्ट को पसंद करते हैं। वह अपनी हर प्रोफेशनल व पर्सनल डिटेल्स को फैंस के साथ साझा भी करती हैं।

ग्लैमरस अवतार
भोजपुरी सिनेमा में अगर ग्लैमरस और हॉट एक्ट्रेस की बात हो तो अक्षरा सिंह टॉप में शुमार हैं। वह बेहतरीन अदाकारा के साथ साथ गायिका भी हैं। जो आए दिन अपनी ग्लैमरस अदाओं का जादू चलाती दिखती हैं।


Click it and Unblock the Notifications