भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh पर उड़ाया पैसा, एक्ट्रेस ने छोड़ा लाइव शो, Video VIRAL

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इसकी वजह उनका वायरल वीडियो है। जहां पर वह इंटरनेट पर अपने नए अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अक्षरा सिंह की सबसे बड़ी खूबी उनका बेबाक अंदाज है। फिर चाहे वह मीडिया से बात करना हो या फिर फैंस से। इस बार एक लाइव शो के दौरान खुद के साथ हुई बुरी हरकत पर अक्षरा सिंह ने शो बीच में ही छोड़ कर चली गईं। इंटरनेट पर उनका यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। अक्षरा सिंह इस वीडियो में अपने नए अंदाज से फैंस के दिल में छा गई हैं।
फैंस का कहना है कि इसे कहते हैं क्वीन। इस वायरल होते वीडियो में अक्षरा सिंह हजारों की भीड़ के सामने लाइव एक्ट कर रही हैं। यह वीडियो कहां का है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इस वीडियो में अक्षरा सिंह मंच पर लाइव एक्ट करती हुई दिख रही हैं। तभी वहां पर एक शख्स अचानक मंच पर चढ़ जाता है। अक्षरा तब कुछ नहीं कहती हैं।
लेकिन फिर यह शख्स अक्षरा सिंह पर पैसे उड़ाने लगता है। एक्ट्रेस को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आता और वह उसी वक्त नाराज होकर मंच छोड़कर चली जाती हैं। अक्षरा सिंह के इस वीडियो में उनके अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। कई लोगों को कहना है कि अक्षरा ने डांस छोड़कर जाने का फैसला बिल्कुल भी सही किया है।
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। जहां वह अपने माता-पिता के साथ भी फनी वीडियो और रील शेयर करती रहती हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। वह बिग बॅास ओटीटी के पहले सीजन में भी आकर धमाल मचा चुकी हैं। बिग बॅास ओटीटी में अक्षरा सिंह को काफी पसंद किया गया। इसके बाद बिग बॅास 15 में भी उनकी एंट्री की चर्चा हुई थी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। अक्षरा ने बिग बॅास ओटीटी से बाहर आकर अपनी फिटनेस पर काफी काम किया। जिसे फैंस के बीच काफी पसंद किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











