भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara singh ने चला दी गोली, पुलिस की नोटिस के बाद होगी गिरफ्तारी !

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर नई कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन गई हैं। अक्षरा सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक कार्यक्रम में सरेआम फायरिंग की है। जिसे लेकर उन्हें पुलिस ने नोटिस भेजा है। ऐसे में क्या अक्षरा सिंह की गिरफ्तारी की जाएगी, इसे लेकर सवाल पैदा हो गया है। अक्षरा सिंह के पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर पुलिस ने एक नोटिस चिपका दिया है।
इस नोटिस में कहा गया है कि अगर वह नोटिस में दी गई तारीख को कोर्ट में हाजिर नहीं होती हैं तो इस पूरे मामले में उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। बता दें कि यह मामला पिछले साल का है। जब अक्षरा सिंह ने मुन्ना शुक्ला के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान उनका फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ। मिली जानकारी अनुसार नवंबर 2021 में बाहुबली मुन्ना शुक्ला के भतीजे के एक कार्यक्रम का हिस्सा बनीं थीं।
इसी दौरान अक्षरा सिंह ने कार्यक्रम में सरेआम फायरिंग की गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। पुलिस ने ना केवल अक्षरा सिंह के खिलाफ बल्कि मुन्ना शुक्ला, मुन्ना शुक्ला की पत्नी और बॉडीगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि मुन्ना शुक्ला के साथ बाकी लोगों ने इस पूरे मामले को लेकर कोर्ट से जमानत ले ली है।
लेकिन अभी तक अक्षरा सिंह की जमानत को लेकर कोई अपडेट नहीं आयी है। अगर अक्षरा सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं होती हैं तो उनकी गिरफ्तारी पुलिस कर सकती है। गौरतलब है कि इस पूरे मामले में अभी तक अक्षरा सिंह की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। वैसे अक्षरा सिंह अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने डांस और रील वीडियो को लेकर फैंस के बीच छाई रहती हैं। कुछ समय पहले अक्षरा सिंह का फेक एमएमएस वीडियो भी वायरल हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











